भजन

आज बुधवार है लम्बोदर का वार है भजन लिरिक्स – Aaj Budhwar Hai Lambodar Ka Vaar Hai Bhajan Lyrics – Hinduism FAQ

धर्म दर्शन वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें Join Now
  • – बुधवार को भगवान गणेश (लम्बोदर) की पूजा का विशेष महत्व है, जो सभी शुभ कार्यों की शुरुआत में की जाती है।
  • – गणेश जी की कृपा से व्यक्ति के घर में वैभव आता है और मनचाहा फल प्राप्त होता है।
  • – भगवान गणेश को सभी देवताओं से पहले पूजा जाता है, जिससे परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
  • – वे शिव जी के पुत्र हैं और भक्तों की हर समस्या का समाधान करते हैं।
  • – गणेश जी को मोदक प्रिय है और उनकी पूजा से जीवन में खुशियों की भरमार होती है।
  • – भारत में गणपति बप्पा की मन से पूजा की जाती है और उनके दरबार को सजाया जाता है।

आज बुधवार है,
लम्बोदर का वार है,
जिसने पहले इनको पूजा,
उसका बेड़ा पार है।।

तर्ज – आज मंगलवार है।



जो नित नाम जपे इनका,

उसके घर वैभव आता है,
इनकी कृपा हुई जिसपर,
मन चाहा फल पाता है,
इनको दया अपार है,
लम्बोदर का वार है,
जिसने पहले इनको पूजा,
उसका बेड़ा पार है।।



कोई हो शुभ काम शुरू,

पहले ये पूजे जाते है,
भले देव सारे आए,
पहले गणेश जी आते है,
तभी सुखी परिवार है,
लम्बोदर का वार है,
जिसने पहले इनको पूजा,
उसका बेड़ा पार है।।



शिव नंदन है सबके प्यारे,

सबका साथ निभाते है,
अगर पुकारे भक्त कोई,
मूषक पे चढ़के आते है,
खुशियों की भरमार है,
लम्बोदर का वार है,
जिसने पहले इनको पूजा,
उसका बेड़ा पार है।।



प्यारे पुत्र है माँ गौरा के,

बिगड़े काम बनाते है,
बडी ख़ुशी से बड़े स्वाद से,
ये तो मोदक खाते है,
पूज रहा संसार है,
लम्बोदर का वार है,
जिसने पहले इनको पूजा,
उसका बेड़ा पार है।।

यह भी जानें:  मुझे गम नहीं इस बात का साया भी ना मेरे संग हैं भजन लिरिक्स - Mujhe Gam Nahi Is Baat Ka Saaya Bhi Na Mere Sang Hain Bhajan Lyrics - Hinduism FAQ


गणपति बप्पा को भारत में,

मन से पूजा जाता है,
घर में अस्थापित करके,
दरबार सजाया जाता है,
सब उनका उपकार है,
लम्बोदर का वार है,
जिसने पहले इनको पूजा,
उसका बेड़ा पार है।।



आज बुधवार है,

लम्बोदर का वार है,
जिसने पहले इनको पूजा,
उसका बेड़ा पार है।।


https://youtu.be/MgCn38VRWTE

अस्वीकरण (Disclaimer) : नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर HinduismFAQ में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। 'HinduismFAQ' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may also like