भजन

अति सुन्दर दो नाम साईं जी के भजन लिरिक्स – Ati Sundar Do Naam Sai Ji Ke Bhajan Lyrics – Hinduism FAQ

धर्म दर्शन वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें Join Now
  • – गीत में साईं जी के दो नामों, “साई राम” और “श्याम”, की महिमा का वर्णन किया गया है जो सुख और आनंद का सागर हैं।
  • – इन नामों के जाप से प्रेम उत्पन्न होता है और सभी कष्ट दूर होते हैं, जिससे सभी का कल्याण होता है।
  • – राम और कृष्ण दोनों ही भक्तों के रक्षक हैं, जो सभी प्राणियों के पालनहार और भयहर हैं।
  • – साईं राम और श्याम के नामों का निरंतर जप करने से व्यक्ति ब्रह्मज्ञान प्राप्त कर सकता है और जीवन में सफलता पा सकता है।
  • – यह भजन भक्तों को हर समय इन पवित्र नामों का स्मरण करने और भजन करने के लिए प्रेरित करता है।

अति सुन्दर दो नाम साईं जी के,
अति सुन्दर दो नाम,
ये सुख सागर सुख धाम है,
ये सुख सागर सुख धाम है,
साई राम कहो या श्याम,
साई राम कहो या श्याम।।

तर्ज – रट ले हरी का नाम।



इक तो दिल में प्रेम जगाए,

दूजा सारे कष्ट मिटाए,
ये सबका करे कल्याण रे,
साई राम कहो या श्याम,
साई राम कहो या श्याम।।



है दोनों ये घट घट वासी,

शुभग सुखद आनंद प्रकाशी,
मिटे भजन से कष्ट तमाम,
साई राम कहो या श्याम,
साई राम कहो या श्याम।।



शबरी के झूठे बैर जो खाए,

ब्रज में माखन चोर कहाए,
सदा भक्तो का रखते है ध्यान ये,
साई राम कहो या श्याम,
साई राम कहो या श्याम।।



राम का नाम है मंगलकारी,

कृष्ण कन्हैया भव भयहारी,
सभी प्राणी है इनके गुलाम रे,
साई राम कहो या श्याम,
साई राम कहो या श्याम।।

यह भी जानें:  भोलेनाथ बनके विश्वनाथ बनके चले आना भजन लिरिक्स - Bholenath Banke Vishwanath Banke Chale Aana Bhajan Lyrics - Hinduism FAQ


अजर अमर है ये अविनाशी,

परम मनोहर श्री शुभ राशि,
सदा जपते रहो सुबहो शाम रे,
साई राम कहो या श्याम,
साई राम कहो या श्याम।।



पात्र बने वो ब्रम्हज्ञान का,

भजन करे जो कृष्ण राम का,
मिल जाएगा मुकाम रे,
साई राम कहो या श्याम,
साई राम कहो या श्याम।।



अति सुन्दर दो नाम साईं जी के,

अति सुन्दर दो नाम,
ये सुख सागर सुख धाम है,
ये सुख सागर सुख धाम है,
साई राम कहो या श्याम,
साई राम कहो या श्याम।।

Singer : Sarvesh Kumar


https://youtu.be/zmJ7aUK5530

अस्वीकरण (Disclaimer) : नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर HinduismFAQ में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। 'HinduismFAQ' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may also like