भजन

भजन: आज अवध में खुशिया छाई – Ram Nam Ke Heere Moti Main Bikhraun Gali Gali – Bhajan: Aaj Avadh Mein Khushiya Chhaai – Ram Naam Ke Heere Moti Main Bikhraun Gali Gali – Hinduism FAQ

धर्म दर्शन वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें Join Now

मुख्य बिंदु

  • – अवध में भगवान राम के जन्म से खुशियाँ छा गईं हैं।
  • – राम के साथ उनके भाई लखन, भरत और शत्रुधन का भी जन्म हुआ है।
  • – माता कौशल्या, सुमित्रा और केकई को दशरथ जी ने बधाई दी।
  • – ब्रह्मा जी, भोलेनाथ और माता गौरा भी इस शुभ अवसर पर उपस्थित हैं।
  • – सरयू नदी का किनारा सज गया है और पूरे वातावरण में हरियाली और उल्लास है।
  • – सूरज भी राम के जन्म की खुशी में देर तक अस्त नहीं हुआ और कौशल्या जी ने राम के लिए लोरी गाई।

Thumbnail for bhajan-aaj-avadh-mein-khushiya-chhaai-lyrics

भजन के बोल

आज अवध में खुशिया छाई,
जन्मे हैं देखो रघुराई ,
आज अवध में खुशिया छाई,
जन्मे हैं देखो रघुराई ,
राम, लखन, भरत, शत्रुधन ,
जन्मे हैं देखो चार भाई,
कौशल्या, सुमित्रा, केकई,
दशरथ जी को बहुत बधाई,
आज अवध में खुशिया छाई,
जन्मे हैं देखो रघुराई ,
ब्रह्मा जी आए, भोले जी आए,
संग में माता गौरा आई,
बज रहे हैं ढोल और ताशे,
बज रही मंगल शहनाई,
आज अवध में खुशिया छाई,
जन्मे हैं देखो रघुराई ,
खिल उठी हैं सारी कलिया,
पेड़ो पर हरियाली छाई,
सज गया सरयू का किनारा,
माता सरयू भी हर्षाई,
आज अवध में खुशिया छाई,
जन्मे हैं देखो रघुराई ,
सूरज भी भुल गए हैं ढलना,
देख के मेरे राम का पलना,
पलने में सोए रघुराई,
कौशल्या जी ने लोरी गाई,
आज अवध में खुशिया छाई,
जन्मे हैं देखो रघुराई

भजन वीडियो

यह भी जानें:  इनके मन में है राम बसे, इनको तो किसी की खबर नहीं: भजन (Inke Maan Mein Hai Ram Base Inko To Kisi Ki Khabar Nahi)
अस्वीकरण (Disclaimer) : नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर HinduismFAQ में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। 'HinduismFAQ' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may also like