भजन

भजन: – Bhajan: आना गणपति देवा, हमारे घर कीर्तन में – Hinduism FAQ

धर्म दर्शन वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें Join Now

मुख्य बिंदु

  • – यह भजन भगवान गणपति की आराधना और उनके आगमन की प्रार्थना करता है।
  • – भक्त गणपति से उनके कीर्तन में आने और मंगल कार्यों के लिए आशीर्वाद देने का निवेदन करते हैं।
  • – भजन में मोदक, लड्डू आदि प्रसाद चढ़ाने और श्रद्धा से पूजा करने की बात कही गई है।
  • – गणपति के साथ रिद्धि-सिद्धि और लक्ष्मी जी के भी आने की कामना की गई है ताकि जीवन में खुशियाँ और समृद्धि आएं।
  • – भक्त गणपति से जीवन में सुख, समृद्धि, और धन वर्षा की कृपा की प्रार्थना करते हैं।
  • – भजन में गणपति के मूषक वाहन पर सवार होकर आने और भक्तों को दर्शन देने का अनुरोध है।

Thumbnail for bhajan-aana-ganapati-deva-hamare-ghar-kirtan-mein-lyrics

भजन के बोल

आना गणपति देवा,
हमारे घर कीर्तन में,
मंगल कारज हो जब,
हमारे घर आँगन में,
दर्शन दिखाना तुम,
हमको ऐ देवा,
आना होके सवार,
मूषक वाले वाहन में,
आना गणपतिं देवा,
हमारे घर कीर्तन में ॥
श्रद्धा से हम तेरा पूजन करेंगे,
श्रद्धा से हम तेरा पूजन करेंगे,
मोदक लड्डू का थाल,
हम देंगे तुम्हे भोजन में,
आना गणपतिं देवा,
हमारे घर कीर्तन में,
आना गणपतिं देवा ॥
रूप अनुपम तुम्हारा गजानन,
रूप अनुपम तुम्हारा गजानन,
ज्यूँ ना भलाई समाय,
हम भक्तो के नैनन में,
आना गणपतिं देवा,
हमारे घर कीर्तन में,
आना गणपतिं देवा ॥
भक्तो के मन की यही कामना है,
भक्तो के मन की यही कामना है,
बीते हमारा ये जीवन,
गणेशा तेरे चरणन में,
आना गणपतिं देवा,
हमारे घर कीर्तन में,
आना गणपतिं देवा ॥
बस इतनी किरपा तुम करना गजानन,
बस इतनी किरपा तुम करना गजानन,
खुशियाँ ही खुशियाँ ले आना,
देवा हमारे जीवन में,
आना गणपतिं देवा,
हमारे घर कीर्तन में,
आना गणपतिं देवा ॥
रिद्धि सिद्धि को भी तुम साथ लाना,
रिद्धि सिद्धि को भी तुम साथ लाना,
उनका भी दर्शन दिखाना,
हमारे घर कीर्तन में,
आना गणपतिं देवा,
हमारे घर कीर्तन में,
आना गणपतिं देवा ॥
लक्ष्मी जी को भी तुम संग में ले आना,
लक्ष्मी जी को भी तुम संग में ले आना,
धन वर्षा तुम कराना,
हमारे घर कीर्तन में,
आना गणपतिं देवा,
हमारे घर कीर्तन में,
आना गणपतिं देवा ॥
आना गणपति देवा,
हमारे घर कीर्तन में,
मंगल कारज हो जब,
हमारे घर आँगन में,
दर्शन दिखाना तुम,
हमको ऐ देवा,
आना होके सवार,
मूषक वाले वाहन में,
आना गणपतिं देवा,
हमारे घर कीर्तन में ॥

यह भी जानें:  हारे को जिताने आ जाओ रोते को हसाने आ जाओ भजन लिरिक्स - Haare Ko Jitane Aa Jao Rote Ko Hasane Aa Jao Bhajan Lyrics - Hinduism FAQ

भजन वीडियो

अस्वीकरण (Disclaimer) : नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर HinduismFAQ में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। 'HinduismFAQ' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may also like