भजन

भजन: – Bhajan: अपना है सेठ गणपति लाला – Hinduism FAQ

धर्म दर्शन वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें Join Now

मुख्य बिंदु

  • – यह गीत भगवान गणपति की महिमा और उनकी विशेषताओं का वर्णन करता है, जिन्हें “सेठ गणपति लाला” के रूप में पुकारा गया है।
  • – गणपति को शिव शंकर के पुत्र और देवों में सबसे बलशाली एवं निराला बताया गया है।
  • – वे विघ्नों को दूर करने वाले, भक्तों के हितकारी और सभी देवताओं के बीच सर्वोच्च दाता हैं।
  • – गणपति की चार भुजाएं, मूषक की सवारी, और लड्डू भोग उनकी पहचान हैं।
  • – उनकी भव्यता, जैसे मोटा मस्तक, बड़े कान, और मोर के सिर पर गजानन का वर्णन किया गया है।
  • – पूरी दुनिया उनकी पूजा और स्मरण करती है, उन्हें सभी देवों में श्रेष्ठ माना जाता है।

Thumbnail for bhajan-apna-hai-seth-ganpati-lala-lyrics

भजन के बोल

अपना है सेठ गणपति लाला,
शिव शंकर सूत देव गणपति,
देवो में बलकारी,
सबसे पहले तेरा सुमिरण,
करती दुनिया सारी,
देवो में देव है निराला,
अपना है सेठ गणपति लाला ॥
रणत भवर दरबार लगा,
बैठा है सरकार वहां,
सिद्धिविनायक सा जग में,
और कोई दातार कहाँ,
सारी दुनिया का वो रखवाला,
अपना है सेंठ गणपति लाला,
देवो में देव है निराला,
अपना है सेंठ गणपति लाला ॥
चार भुजाओं धारी है,
मूसे की असवारी है,
लड्डुवन का तुझे भोग लगे,
भक्तो का हितकारी है,
सारे विघ्नो को इसने टाला,
अपना है सेंठ गणपति लाला,
देवो में देव है निराला,
अपना है सेंठ गणपति लाला ॥
दुंद दुन्दाला सूंड सुंडाला,
मस्तक मोटा कान है,
देवो के सिर मोर गजानन,
ऊँची तेरी शान है,
सबकी झोली में इसने डाला,
अपना है सेंठ गणपति लाला,
देवो में देव है निराला,
अपना है सेंठ गणपति लाला ॥
शिव शंकर सूत देव गणपति,
देवो में बलकारी,
सबसे पहले तेरा सुमिरण,
करती दुनिया सारी,
देवो में देव है निराला,
अपना है सेठ गणपति लाला,
अपना है सेठ गणपति लाला ॥

यह भी जानें:  गौरा ढूंढ रही किसी ने मेरा भोला देखा भजन लिरिक्स - Gaura Dhoondh Rahi Kisi Ne Mera Bhola Dekha Bhajan Lyrics - Hinduism FAQ

भजन वीडियो

अस्वीकरण (Disclaimer) : नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर HinduismFAQ में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। 'HinduismFAQ' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may also like