मुख्य बिंदु
- – अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण और राजतिलक का आयोजन हो रहा है, जो एक महत्वपूर्ण धार्मिक उत्सव है।
- – हर बच्चा जय जय सियाराम का जयकारा लगाएगा और भगवे रंग की शान बढ़ाएगा।
- – सालासर से हनुमान जी के आगमन का वर्णन है, जो राम नाम के महत्व को दर्शाता है।
- – खाटू नगर से श्याम जी के दर्शन और कलयुग में राम नाम की महत्ता का उल्लेख है।
- – महाकाल और गौरा मैया भी इस आयोजन में शामिल हैं, जो राम नाम के अलख और तांडव शिव के जागरण का प्रतीक है।
- – पूरे देश में राम भक्तों में उत्साह और श्रद्धा का संचार हो रहा है, जो अयोध्या की ओर दौड़ रहे हैं।

भजन के बोल
चलो अयोध्या बन गया मंदिर राजतिलक अब होवेगा,
मेरे राम जी का हर एक बच्चा जय जय सियाराम बोलेगा,
मेरे राम जी का हर एक बच्चा भगवे की शान के दोडे़गा,
मेरे राम जी का हर एक बच्चा अयोध्या की और दोड़ेगा,
मेरे राम जी हर एक बच्चा जय जय सियाराम बोलेगा ॥
सालासर से आये देखो हनुमान भी अयोध्या में,
हाथों में कड़ताल लिए है झूम झूम ये कहते हैं,
इस दुनिया में राम का नाम ही किस्मत के ताले खोलेगा,
मेरे राम जी का हर एक बच्चा जय जय सियाराम बोलेगा ॥
खाटू नगर से श्याम पधारे राम के दर्शन पाने को,
कलयुग में बजता है डंका हार पे जीत दिलाने को,
राजतिलक मेरे प्रभु राम का इस कलयुग में होवेगा,
मेरे राम जी का हर एक बच्चा जय जय सियाराम बोलेगा ॥
राजतिलक में महाकाल भी उज्जैनी से आए है,
संग में लाए गौरा मैया भूत प्रेत भी लाए है,
राम नाम का अलख जगेगा तांडव शिव का होवेगा,
मेरे राम जी का बच्चा बच्चा जय जय सियाराम बोलेगा ॥
BhaktiBharat Lyrics
चलो अयोध्या बन गया मंदिर राजतिलक अब होवेगा,
मेरे राम जी का हर एक बच्चा जय सियाराम बोलेगा,
मेरे राम जी का हर एक बच्चा भगवे की शान के दोडे़गा,
मेरे राम जी का हर एक बच्चा अयोध्या की और दोड़ेगा,
मेरे राम जी हर एक बच्चा जय जय सियाराम बोलेगा ॥
