भजन

भोले बाबा का रूप निराला प्रकाश माली भजन लिरिक्स – Bhole Baba Ka Roop Nirala Prakash Mali Bhajan Lyrics – Hinduism FAQ

धर्म दर्शन वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें Join Now
  • – यह गीत भगवान शिव के भोले रूप की महिमा और उनकी अनोखी छवि का वर्णन करता है।
  • – शिव जी के गले में काले नाग, जटाओं में गंगा और विष का प्याला उनकी शक्ति और दिव्यता का प्रतीक हैं।
  • – भोले बाबा के रूप को निराला बताया गया है, जो भक्तों की रक्षा करते हैं और विपत्तियों को दूर करते हैं।
  • – शिव के तांडव नृत्य और उनके प्रकाश की चमक का उल्लेख किया गया है, जो उनकी अद्भुत महिमा को दर्शाता है।
  • – गीत में भोले बाबा की भक्ति और उनके भक्तों के प्रति उनकी कृपा का विशेष महत्व बताया गया है।

Thumbnail for bhole-baba-ka-roop-nirala-lyrics

भोले बाबा का रूप निराला,
श्लोक – शिव समान दाता नहीं,

और विपत विदारण हार,
लज्जा सबकी राखियो,
शिव नंदी के असवार।

भोले बाबा का रूप निराला,
शिव शंकर का रूप निराला,
गले में नाग काला,
लहराए चले आए रे।।



भोले अंग पे भभूत रमाई रे,

भोले अंग पे भभूत रमाई,
तूने जटा से गंग बहाई,
तेरे हाथो में विष का प्याला,
है कैलाश पे वासा,
लहराए चले आए रे।

भोले बाबा का रूप नीराला,
गले में नाग काला,
लहराए चले आए रे।।



भोले शीश जटा में चंदा रे,

भोले शीश जटा में चंदा,
चमके कोटि थारे प्रकाशा,
तन पे है मृगछाला,
गले में रुण्डमाला,
लहराए चले आए रे।

भोले बाबा का रूप नीराला,
गले में नाग काला,
लहराए चले आए रे।।



भोले महिमा का खेल निराला रे,

भोले महिमा का खेल निराला,
भोले भक्तो का करे निस्तारा रे,
तेरे संग में भूतन का तोड़ा,
लागे गजब रा दौड़ा,
लहराए चले आए रे।

यह भी जानें:  हे गिरधर गोपाल लाल तू आजा मोरे आँगना भजन लिरिक्स - He Giridhar Gopal Lal Tu Aaja More Aangna Bhajan Lyrics - Hinduism FAQ

भोले बाबा का रूप नीराला,
गले में नाग काला,
लहराए चले आए रे।।



भोले शंकर रूप बणायो,

हे भोले शंकर रूप बणायो,
तूने तांडव नृत्य रचायो रे,
तेरे भक्त गाए गुण थारा,
भक्तो रा रखवाला,
लहराए चले आए रे।

भोले बाबा का रूप नीराला,
गले में नाग काला,
लहराए चले आए रे।।



भोले बाबा का रूप निराला,

शिव शंकर का रूप निराला,
गले में नाग काला,
लहराए चले आए रे।।

Singer : Prakash Mali


अस्वीकरण (Disclaimer) : नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर HinduismFAQ में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। 'HinduismFAQ' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may also like