- – यह गीत भोले (शिव) के साथ पीने और उसके प्रेम में दीवाना होने की बात करता है।
- – गीत में शराब के नशे की तुलना भोले के साथ पीने से की गई है, जो दिल को मचलाने वाला है।
- – ग़म को भुलाने और जीवन की परेशानियों से राहत पाने के लिए भोले के साथ पीने की सलाह दी गई है।
- – विष और नशे की तुलना अमृत से की गई है, जो भोले के साथ पीने पर मिलता है।
- – भोले के प्रेम में आशिक बनकर जीवन बिताने का संदेश गीत में प्रमुख है।
- – बार-बार मैखाने जाने और शराब पीने की आदत छोड़ने का दावा करने वाले को भोले के साथ पीने की प्रेरणा दी गई है।

भोले के साथ पिले,
मचले जो दिल दीवाना,
भोले के साथ पिले,
मचले जो दिल दीवाना,
दावा है छोड़ देगा,
दावा है छोड़ देगा,
मैखाने में तू जाना,
भोले के साथ पी ले,
मचले जो दिल दीवाना।।
तर्ज – फूलों में सज रहे है।
पीना है क्या वो जिसमे,
इतना नशा ही छाए,
पीते है रात को तो,
सुबह उतर ही जाए,
उतरेगा ये नशा ना,
उतरेगा ये नशा ना,
जितना भी हो पुराना,
भोले के साथ पी ले,
मचले जो दिल दीवाना।।
विष पिने वाले को तो,
चढ़ता कोई नशा ना,
तक़दीर ये बदलता,
पिने का कर बहाना,
इसको तो कम है पीना,
इसको तो कम है पीना,
अमृत हमें पिलाना,
भोले के साथ पी ले,
मचले जो दिल दीवाना।।
गम को भुलाने खातिर,
पीते है लोग अक्सर,
मिट जाते उनके गम है,
पीते है जो यहाँ पर,
जो गम ही ना रहे तो,
जो गम ही ना रहे तो,
फिर किसको है भुलाना,
भोले के साथ पी ले,
मचले जो दिल दीवाना।।
भोले के प्यार में तो,
आशिक है ये जमाना,
आंखों से पीके जिसके,
‘सोनू’ हुआ दीवाना,
अब तो इसी के दर पे,
अब तो इसी के दर पे,
जीवन है ये बिताना,
भोले के साथ पी ले,
मचले जो दिल दीवाना।।
भोले के साथ पिले,
मचले जो दिल दीवाना,
भोले के साथ पिले,
मचले जो दिल दीवाना,
दावा है छोड़ देगा,
दावा है छोड़ देगा,
मैखाने में तू जाना,
भोले के साथ पी ले,
मचले जो दिल दीवाना।।
