भजन

चलो चलो साईं के दरबार में जी चलो शिर्डी एक बार – Chalo Chalo Sai Ke Darbar Mein Ji Chalo Shirdi Ek Baar – Hinduism FAQ

धर्म दर्शन वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें Join Now
  • – यह गीत शिर्डी के साईंनाथ बाबा के प्रति भक्ति और श्रद्धा व्यक्त करता है।
  • – साईं के दरबार में जाकर उनके दर्शन करने की प्रेरणा दी गई है।
  • – साईंनाथ को शिव का रूप बताया गया है और उनके चारों दिशाओं में धाम होने का उल्लेख है।
  • – भजन में साईं के सिंहासन, उनके आशीर्वाद और भक्तों के जीवन में उनका महत्व बताया गया है।
  • – “रामलाल सोनी” द्वारा साईंनाथ के भजन का गायन किया गया है, जो भक्तों को प्रेरित करता है।
  • – गीत में साईं के दरबार की महक और पवित्रता का वर्णन भी किया गया है।

Thumbnail for chalo-sai-ke-darbar-lyrics

चलो चलो साईं के दरबार में जी,
चलो शिर्डी एक बार,
चलो शिर्डी एक बार,
दर्शन कर लो जी शिर्डी साईनाथ का,
दर्शन कर लो जी शिर्डी साईनाथ का।।



बेला चमेली और गुलाब से,

महके साईं दरबार,
कैसे बखान करूँ,
शिर्डी साईनाथ का,
दर्शन कर लो जी शिर्डी साईनाथ का।।



सोने के सिंहासन पर बैठे,

मेरे प्यारे साईनाथ,
सिर मेरे रहे हाथ,
सदा साईनाथ का,
दर्शन कर लो जी शिर्डी साईनाथ का।।



शिव का ही है एक रूप,

मेरे प्यारे बाबा साईनाथ,
चारो दिशा में बने धाम,
मेरे प्यारे साई का,
दर्शन कर लो जी शिर्डी साईनाथ का।।



ले ले तू भी आधार,

हो जाए बेड़ा तेरा पार,
‘रामलाल सोनी’ करे,
भजन साईनाथ का,
दर्शन कर लो जी शिर्डी साईनाथ का।।



चलो चलो साईं के दरबार में जी,

चलो शिर्डी एक बार,
चलो शिर्डी एक बार,
दर्शन कर लो जी शिर्डी साईनाथ का,
दर्शन कर लो जी शिर्डी साईनाथ का।।

यह भी जानें:  बजरंग पलके उठाओ द्वार पे भक्त आये है भजन लिरिक्स - Bajrang Palke Uthao Dwar Pe Bhakt Aaye Hai Bhajan Lyrics - Hinduism FAQ

अस्वीकरण (Disclaimer) : नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर HinduismFAQ में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। 'HinduismFAQ' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may also like