भजन

कोरोना से बचना है घर पर ही रहना है लोकड़ाउन गीत – Corona Se Bachna Hai Ghar Par Hi Rehna Hai Lockdown Geet – Hinduism FAQ

धर्म दर्शन वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें Join Now
  • – कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लॉकडाउन लागू किया गया है, सभी को घर पर रहने की सलाह दी गई है।
  • – सामाजिक दूरी बनाए रखना, हाथों की सफाई करना और मास्क पहनना आवश्यक है ताकि संक्रमण से बचा जा सके।
  • – डॉक्टर, नर्स, पुलिस और सेना जैसे फ्रंटलाइन वर्कर्स अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना से लड़ रहे हैं।
  • – सरकार, मीडिया और समाज मिलकर इस संकट का सामना कर रहे हैं, सभी को नियमों का पालन करना चाहिए।
  • – सावधानी और नियमों का पालन ही कोरोना महामारी से सुरक्षित रहने का रास्ता है।

आओ करे नियमों का पालन,
जिसमें हो सबकी भलाई,
मोदी जी ने लोकड़ाउन किया है,
सब घर पर रहना भाई,
कोरोना से बचना है,
घर पर ही रहना है।।



एक दूसरे से अपनी,

दूरी बनाए रखना,
हाथों की सफाई करके,
मुँह पर मास्क लगाए रखना,
ग्रास काल का बन जाओगे,
लापरवाही अगर दिखाई,
आओ करें नियमों का पालन,
जिसमें हो सबकी भलाई,
कोरोना से बचना हैं,
घर पर ही रहना है।।



डॉ. नर्स पुलिस सेना भी,

हमें बचाने खड़ी है,
है भगवान का रूप ये सारे,
समझो बात बड़ी है,
अपनी जान खतरे में डालकर,
लड़ रहें हैं ऐसी लड़ाई,
आओ करें नियमों का पालन,
जिसमें हो सबकी भलाई,
कोरोना से बचना हैं,
घर पर ही रहना है।।



आज देश में संकट भारी,

कैसा आन पड़ा है,
सरकार मीडिया और कर्मचारी,
साथ समाज खड़ा है,
‘कौशिक’ विनती करे प्रभु से,
अब आकर करो सहाई,
आओ करें नियमों का पालन,
जिसमें हो सबकी भलाई,
कोरोना से बचना हैं,
घर पर ही रहना है।।

यह भी जानें:  भजन: बालाजी के भक्तों सुनलो, बाबा का गुण गाया करो - Bhajan: Balaji Ke Bhakto Sun Lo Baba Ka Gun Gaya Karo - Bhajan: Balaji Ke Bhakton Sun Lo, Baba Ka Gun Gaya Karo - Hinduism FAQ


आओ करे नियमों का पालन,

जिसमें हो सबकी भलाई,
मोदी जी ने लोकड़ाउन किया है,
सब घर पर रहना भाई,
कोरोना से बचना है,
घर पर ही रहना है।।

गायक / प्रेषक – राम अवतार कौशिक जी।
+919466234085


https://youtu.be/td8RMAEC_kY

अस्वीकरण (Disclaimer) : नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर HinduismFAQ में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। 'HinduismFAQ' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may also like