भजन

फागण का मेला आ गया मेरे श्याम का मेला आ गया लिरिक्स – Fagan Ka Mela Aa Gaya Mere Shyam Ka Mela Aa Gaya Lyrics – Hinduism FAQ

धर्म दर्शन वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें Join Now
  • – फागण के मेले में श्याम प्रेमियों के बीच एक अनोखा नशा और उत्साह छा गया है।
  • – श्याम मिलन की व्याकुलता में प्रेमी अपने सभी काम छोड़कर खाटू धाम की ओर चल पड़े हैं।
  • – श्याम का जादू ऐसा है कि सभी भक्त पैदल या किसी भी साधन से प्रेम और भक्ति में मग्न होकर यात्रा करते हैं।
  • – फागण का रंगीन मौसम श्याम प्रभु के रंग में रंगा हुआ है, जिससे प्रेमियों के दिलों में उत्साह और प्रेम की भावना भर गई है।
  • – कवि संजय ने मन में ठाना है कि इस फागण के मेले में होली खेलकर श्याम धणी का आशीर्वाद प्राप्त करेगा।
  • – यह कविता श्याम भक्तों के प्रेम और भक्ति के उत्सव को जीवंत रूप में प्रस्तुत करती है, जिसमें फागण का मेला एक विशेष महत्व रखता है।

Thumbnail for fagan-ka-mela-aa-gaya-lyrics

श्याम प्रेमियों के ऊपर,
एक नशा अजब सा छा गया,
फागण का मेला आ गया,
मेरे श्याम का मेला आ गया।।



श्याम मिलन की व्याकुलता में,

छोड़ के अपना सारा काम,
मस्ती में मस्तानों की ये,
चली टोलियाँ खाटू धाम,
ऐसा लगता है इन सबको,
ऐसा लगता है इन सबको,
श्याम संदेसा आ गया,
फागुण का मेला आ गया,
मेरे श्याम का मेला आ गया।।



ऐसा है मेरे श्याम का जादू,

चढ़के नही उतरता है,
कोई पैदल कोई देखो,
पेट पलनिया चलता है,
हर बाबा का प्रेमी देखो,
हर बाबा का प्रेमी देखो,
श्याम ध्वजा लहरा गया,
फागुण का मेला आ गया,
मेरे श्याम का मेला आ गया।।



धूम मची फागण की,

मौसम रंग रंगीला आया है,
श्याम प्रभु ने अपने रंग में,
रंगने खाटू बुलाया है,
प्रेम श्याम का प्रेमियों की,
प्रेम श्याम का प्रेमियों की,
नस नस में समा गया,
फागुण का मेला आ गया,
मेरे श्याम का मेला आ गया।।

यह भी जानें:  भजन: बाँधु जिसपे राखी, वो कलाई चाहिए - Bhajan: Bandhu jispe Rakhi wo Kalai chahiye - Hinduism FAQ


इंतजार अब ख़तम हो गया,

इस फागण के मेले का,
ठाना है ‘संजय’ ने मन में,
होली खाटू खेलेगा,
चलो बुलावा श्याम धणी का,
चलो बुलावा श्याम धणी का,
तेरा भी ‘कुंदन’ आ गया,
फागुण का मेला आ गया,
मेरे श्याम का मेला आ गया।।



श्याम प्रेमियों के ऊपर,

एक नशा अजब सा छा गया,
फागण का मेला आ गया,
मेरे श्याम का मेला आ गया।।

स्वर – संजय पारीक जी।


अस्वीकरण (Disclaimer) : नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर HinduismFAQ में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। 'HinduismFAQ' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may also like