भजन

गली गली एलान होना चाहिए हर मंदिर में श्याम होना चाहिए – Gali Gali Elan Hona Chahiye Har Mandir Mein Shyam Hona Chahiye – Hinduism FAQ

धर्म दर्शन वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें Join Now
  • – बाबा श्याम को हर मंदिर में स्थापित करने और उनकी महिमा का प्रचार करने की आवश्यकता है।
  • – बाबा श्याम हारे हुए लोगों के लिए सहारा और जीत दिलाने वाले हैं।
  • – श्याम जी से मिलने से जीवन में खुशियाँ और सही मार्ग प्राप्त होता है।
  • – सभी मंदिरों में श्याम जी का सम्मान और उनकी पूजा होनी चाहिए।
  • – हर गली और हर जगह बाबा श्याम का जयकारा होना चाहिए।
  • – भक्तों को एक-दूसरे को “जय श्री श्याम” कहकर उनका गुणगान करना चाहिए।

Thumbnail for gali-gali-elaan-hona-chahiye-bhajan-lyrics

गली गली एलान होना चाहिए,
हर मंदिर में श्याम होना चाहिए।।



दुनिया में हारे का सहारा,

केवल बाबा श्याम है,
हारे हुए को जीत दिलाना,
बाबा की पहचान है,
दुनिया को ये ज्ञान होना चाहिए,
हर मंदिर में श्याम होना चाहिए,
गली गली ऐलान होना चाहिए,
हर मंदिर में श्याम होना चाहिए।।



अगर श्याम से मिले ना होते,

रह जाते मजधार में,
भूले भटके भी नहीं आती,
ख़ुशी मेरे परिवार में,
दिल इसपे कुर्बान होना चाहिए,
हर मंदिर में श्याम होना चाहिए,
गली गली ऐलान होना चाहिए,
हर मंदिर में श्याम होना चाहिए।।



जैसे मेरा काम हुआ भाई,

इस दुनिया का काम हो,
हो चाहे मंदिर किसी देव का,
उस मंदिर में श्याम हो,
इतना तो सम्मान होना चाहिए,
हर मंदिर में श्याम होना चाहिए,
गली गली ऐलान होना चाहिए,
हर मंदिर में श्याम होना चाहिए।।



‘बनवारी’ गर मिलो किसी से,

उसको जय श्री श्याम कहो,
हाथ जोड़कर बार बार तुम,
जय हो खाटू धाम कहो,
इतना तो गुणगान होना चाहिए,
Bhajan Diary Lyrics,
हर मंदिर में श्याम होना चाहिए,
गली गली ऐलान होना चाहिए,
हर मंदिर में श्याम होना चाहिए।।

यह भी जानें:  मेरे साईं की अद्भुत है माया देखो पानी से दीप जलाया लिरिक्स - Mere Sai Ki Adbhut Hai Maya Dekho Pani Se Deep Jalaya Lyrics - Hinduism FAQ


गली गली एलान होना चाहिए,

हर मंदिर में श्याम होना चाहिए।।

Voice – Shubham Rupam


अस्वीकरण (Disclaimer) : नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर HinduismFAQ में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। 'HinduismFAQ' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may also like