भजन

गिनगिन कर तुझे स्वाँस मिली है भजन लिरिक्स – Gingin Kar Tujhe Svaans Mili Hai Bhajan Lyrics – Hinduism FAQ

धर्म दर्शन वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें Join Now
  • – जीवन क्षणभंगुर है, केवल कुछ ही दिन बचे हैं, इसलिए भजन और ध्यान में समय व्यतीत करना चाहिए।
  • – गुरु और प्रभु के नाम का स्मरण और भजन करना मोक्ष प्राप्ति का मार्ग है।
  • – जीवन में गुरु की कृपा अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो मोक्ष की प्राप्ति में सहायता करती है।
  • – संसार में भटकाव बहुत है, लेकिन सच्चे गुरु के चरणों में मन लगाने से ही सच्चा खजाना मिलता है।
  • – मनुष्य जीवन दुर्लभ है, इसे व्यर्थ न गवाएं, बल्कि आध्यात्मिक साधना में लगाएं।
  • – भजन लेखक शिवनारायण वर्मा ने जीवन के महत्व और भक्ति के संदेश को सरल भाषा में प्रस्तुत किया है।

गिनगिन कर तुझे स्वाँस मिली है,
बृथा इन्हे क्यो खोए,
करले भजन मन मेरे,
दिन रह गए थोड़े।।

तर्ज – लिखने वाले ने लिख डाले।



जीवन है माटी का ढैला,

चार दिनो का है ये मैला,
जग मे आया था तू अकेला,
जाएगा भी बन्दे अकेला,
पीले तू गुरू नाम का प्याला,
पीले तू गुरु नाम का प्याला,
खाए न यम के कोड़े,
करले भजन मन मेरे,
दिन रह गए थोड़े।।



नाम गुरु का भजते जाना,

नाम प्रभू का न विसराना,
गुरू चरणो मे मन को लगाना,
चाहे जो तू मोक्ष को पाना,
गुरू कृपा से बँदे तेरा,
मोक्ष न सँग तेरा छोड़े,
करले भजन मन मेरे,
दिन रह गए थोड़े।।



बात बड़ी है नाम को पाना,

बिरलो ने इस राज को जाना,
निगुरा जग मे है भटकाना,
सगुरो ने पाया हैखजाना,
जीवन तो सब ही पाते है,
जी्वन तो सब ही पाते है,
नर तन पाते है थोड़े,
करले भजन मन मेरे,
दिन रह गए थोड़े।।

यह भी जानें:  लीला तेरी तू ही जाने रामदेव जी भजन लिरिक्स - Leela Teri Tu Hi Jane Ramdev Ji Bhajan Lyrics - Hinduism FAQ


गिनगिन कर तुझे स्वाँस मिली है,

बृथा इन्हे क्यो खोए,
करले भजन मन मेरे,
दिन रह गए थोड़े।।

– भजन लेखक एवं प्रेषक –
शिवनारायण वर्मा,
मोबा.न.8818932923
/7987402880

वीडियो अभी उपलब्ध नहीं।


 

अस्वीकरण (Disclaimer) : नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर HinduismFAQ में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। 'HinduismFAQ' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may also like