- – यह गीत एक भक्तिमय भजन है जिसमें भगवान के प्रति गहरा प्रेम और समर्पण व्यक्त किया गया है।
- – गीत में भगवान को मेहमान, प्राण प्यारा, और जजमान बताया गया है, जो जीवन के हर पहलू में महत्वपूर्ण हैं।
- – भक्ति और सेवा की भावना प्रबल है, जिसमें भक्त स्वयं को भगवान का सेवक मानता है।
- – गीत में भगवान को जीवन का सहारा और वरदान बताया गया है, जो किस्मत और जीवन को संवारता है।
- – भावनात्मक रूप से यह गीत भगवान के प्रति अटूट विश्वास और उनसे जुड़े रहने की इच्छा को दर्शाता है।

जाने अभी ना दूंगा,
मेहमान तुम मेरे हो,
मेहमान तुम मेरे हो,
सेवक हूँ मैं तुम्हारा,
भगवान तुम मेरे हो,
भगवान तुम मेरे हो,
जाने अभी ना दूँगा।bd।
तर्ज – मौसम है आशिकाना।
जीवन में हर कदम पर,
देखूं तेरा नज़ारा,
चरणों की धूल तेरी,
तू मेरा प्राण प्यारा,
नखरें तेरे सहूंगा,
दिलों जान तुम मेरे हो,
भगवान तुम मेरे हो,
जाने अभी ना दूँगा।bd।
जिगरी के लिए ही तो,
जलता है दिल किसी का,
जिगरी बगैर जलसा,
सारे जहाँ का फीका,
दिले हाल तो कहूंगा,
जजमान तुम मेरे हो,
भगवान तुम मेरे हो,
जाने अभी ना दूँगा।bd।
शिव श्याम बहादुर को,
दरबार का सहारा,
किस्मत की लकीरों को,
दाता ने है सवारा,
दर पर पड़ा रहूँगा,
वरदान तुम मेरे हो,
Bhajan Diary Lyrics,
भगवान तुम मेरे हो,
जाने अभी ना दूँगा।bd।
जाने अभी ना दूंगा,
मेहमान तुम मेरे हो,
मेहमान तुम मेरे हो,
सेवक हूँ मैं तुम्हारा,
भगवान तुम मेरे हो,
भगवान तुम मेरे हो,
जाने अभी ना दूँगा।bd।
Singer – Rahul Sanwara
