भजन

जप ले हरी का नाम मेरे मन भजन लिरिक्स – Jap Le Hari Ka Naam Mere Man Bhajan Lyrics – Hinduism FAQ

धर्म दर्शन वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें Join Now
  • – जीवन में झूठी माया और भौतिक वस्तुएं अंततः काम नहीं आएंगी, इसलिए हरि का नाम जपना आवश्यक है।
  • – भगवान हरि का नाम जपने से मन को शांति और सच्चा प्रेम प्राप्त होता है।
  • – कठिनाइयों और गलत रास्तों से बचकर सच्चे मार्ग पर चलना चाहिए, जो हरि के नाम जपने से संभव है।
  • – शरीर माटी का पुतला मात्र है, इसलिए सांसों का मूल्य समझकर हरि का नाम जपना चाहिए।
  • – हरि का नाम अपने तन और मन में बसाकर जीवन को सार्थक बनाना चाहिए।
  • – जय श्री राम का जाप कर भक्ति और प्रेम के मार्ग पर अग्रसर होना चाहिए।

Thumbnail for japle-hari-ka-naam-mere-man-lyrics-in-hindi

जप ले हरी का नाम,
मेरे मन जप ले हरी का नाम,
काहे भुलियो गोविन्द धाम,
काहे भुलियो गोविन्द धाम,
जप ले हरि का नाम,
मेरे मन जप ले हरी का नाम।।



काम ना आएगी झूठी माया,

ना तेरा मंदिर ना तेरी काया,
आएगी एक दिन जीवन की शाम,
आएगी एक दिन जीवन की शाम,
जप ले हरि का नाम,
मेरे मन जप ले हरी का नाम।।



कठिन डगरिया तू चलना ना जाने,

बात पते की काहे ना माने,
जपले कन्हैया तू चाहे घनश्याम,
जपले कन्हैया तू चाहे घनश्याम,
जप ले हरि का नाम,
मेरे मन जप ले हरी का नाम।।



माटी के पुतले उसके खिलोने,

बैठ जहाँ में तू ना रो रोने,
सांसे ना जाये कही सस्ते दाम,
सांसे ना जाये कही सस्ते दाम,
जप ले हरि का नाम,
मेरे मन जप ले हरी का नाम।।



तन में बसा ले मन में बसा ले,

तेरा प्रीतम उसको पा ले,
बोल प्यारे संग जय श्री राम,
बोल प्यारे संग जय श्री राम,
जप ले हरि का नाम,
मेरे मन जप ले हरी का नाम।।

यह भी जानें:  भजन: सभी देवो से सुंदर है, मेरे हनुमान जी का दिल - Bhajan: Sabhi Devo Se Sundar Hai Mere Hanuman Ji Ka Dil


जप ले हरी का नाम,

मेरे मन जप ले हरी का नाम,
काहे भुलियो गोविन्द धाम,
काहे भुलियो गोविन्द धाम,
जप ले हरि का नाम,
मेरे मन जप ले हरी का नाम।।


अस्वीकरण (Disclaimer) : नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर HinduismFAQ में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। 'HinduismFAQ' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may also like