भजन

जपता है श्री राम की माला राम के गुण वो गाता है लिरिक्स – Japta Hai Shri Ram Ki Mala Ram Ke Gun Wo Gata Hai Lyrics – Hinduism FAQ

धर्म दर्शन वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें Join Now
  • – यह भजन श्री राम और हनुमान जी की भक्ति और उनकी महिमा का वर्णन करता है।
  • – हनुमान जी ने राम के दर्शन के लिए अपने बल और समर्पण का परिचय दिया।
  • – हनुमान जी ने समुद्र पार कर लंका जाकर सीता माता की खोज की और रावण का संहार किया।
  • – उन्होंने लक्ष्मण जी को संजीवनी बूटी देकर जीवनदान दिया और राम के कार्यों को सफल बनाया।
  • – अयोध्या में राम के राज्याभिषेक के दौरान हनुमान जी की भक्ति और समर्पण की महत्ता बताई गई है।
  • – भजन में राम नाम के जाप और भक्ति को सबसे बड़ा पुण्य माना गया है, जो हनुमान जी के मन को भाता है।

Thumbnail for japta-hai-shri-ram-ki-mala-ram-ke-gun-vo-gata-hai-lyrics

जपता है श्री राम की माला,
राम के गुण वो गाता है,
राम की भक्ति राम की पूजा,
हनुमत के मन भाता है।।

तर्ज – राम नाम के हिरे मोती।



बलापन से राम दरस की,

मन में आस लगाए थे,
खुद बन गए छोटा वानर,
और शिव को मदारी बनाए थे,
महल अयोध्या आ गए दोनों,
महल में अलख जगाए थे,
शिव शंकर ने डमरू बजाया,
हनुमत नाच दिखाए थे,
छोटा वानर बनकर हनुमत,
राम का दर्शन पाता है,
राम की भक्ति राम की पूजा,
हनुमत के मन भाता है।।



सागर पार किया था तुमने,

लंका नगरी धाए थे,
लंका जलाकर रावण की,
सीता की सुधि तुम लाए थे,
मेघनाद ने शक्ति मारी,
लक्ष्मण जी मुरछाए थे,
संजीवन लाकर तुमने,
लक्ष्मण के प्राण बचाए थे,
रामचंद्र के बिगड़े सारे,
बजरंग काज बनाता है,
राम की भक्ति राम की पूजा,
हनुमत के मन भाता है।।

यह भी जानें:  श्याम तू क्या जाने खड़ा है कोने में एक दास भजन लिरिक्स - Shyam Tu Kya Jaane Khada Hai Kone Mein Ek Das Bhajan Lyrics - Hinduism FAQ


राम जी लौट अयोध्या आए,

राजतिलक की तयारी है,
चवर ढुलाए भरत शत्रुघ्न,
नाचे अयोध्या सारी है,
विभीषण ने फिर बिच सभा में,
इनका मजाक उड़ाया है,
अपना सीना चिर के राम,
सिया का दरश कराया है,
इसीलिए तो सबसे बड़ा ये,
रामभक्त कहलाता है,
Bhajan Diary,

राम की भक्ति राम की पूजा,
हनुमत के मन भाता है।।



जपता है श्री राम की माला,

राम के गुण वो गाता है,
राम की भक्ति राम की पूजा,
हनुमत के मन भाता है।।

Singer – Rakesh Kala


अस्वीकरण (Disclaimer) : नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर HinduismFAQ में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। 'HinduismFAQ' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may also like