- – यह गीत माँ की महिमा और उनकी कृपा पर आधारित है, जो भक्तों की रक्षा और मार्गदर्शन करती हैं।
- – माँ की मेहरबानी पाने वाले भक्तों को वह निरंतर याद करती हैं और उनकी भक्ति स्वीकार करती हैं।
- – माँ दुष्टों को नष्ट करती हैं और भक्तों को संजीवनी देती हैं, उनकी लाज बचाती हैं।
- – गीत में माँ से दर्शन और दया की प्रार्थना की गई है, जिससे मन की उदासी दूर हो सके।
- – लेखक शिवनारायण वर्मा ने माँ की महिमा का सुंदर वर्णन करते हुए उनकी भक्ति का महत्व बताया है।

करता वो याद तुझे – ३,
जिस पर तू मेहरबान हुई – २,
ध्यान मे डूब गया हो – ३,
माँ जिस पर मेहरबान हुई,
भजता वो मात तुझे – ३,
जिस पर तू मेहरबान हुई,
निशदिन वो ध्याए तुझे – ३,
तू जिसपे निगेहबान हुई,
करता वो याद तुझे।।
तर्ज – इतना तो याद है मुझे।
जिन पर हो साया,
दया का माँ तुम्हारा,
दिवाना तेरा वो हो जाए,
तेरी सुरतिया,
माँ तेरी मुरतिया,
मन मे जो माँ उसके समा जाए,
और न चाहे कुछ उसे-३,
जिस पर तू मेहरबान हुई,
करता वो याद तुझे।।
दुष्टों को मारे,
भक्तो को तू तारे,
महिमा ये माँ तेरी सब गाए,
भोली बड़ी है,
माँ तू प्यारी बड़ी है,
भक्तो की तू लाज बचाए,
नैया को पार करे-३,
जिस पर तू मेहरबान हुई,
करता वो याद तुझे।।
तू ने ऐ मइया,
तारी सबकी है नइया,
माँ मेरी भी बारी कब आए,
मन है उदासी,
माँ अँखियाँ है प्यासी,
कब जाने तू दर्शन दिखाए,
“शिव”पे भी करदे दया-३,
ज्यों सबपे मेहरबान हुई,
करता वो याद तुझे।।
करता वो याद तुझे – ३,
जिस पर तू मेहरबान हुई – २,
ध्यान मे डूब गया हो – ३,
माँ जिस पर मेहरबान हुई,
भजता वो मात तुझे – ३,
जिस पर तू मेहरबान हुई,
निशदिन वो ध्याए तुझे – ३,
तू जिसपे निगेहबान हुई,
करता वो याद तुझे।।
– लेखक एवं प्रेषक –
शिवनारायण वर्मा
7987402880
