- – जीवन की तृष्णा को मिटाने का उपाय है निरंतर “कृष्णा कृष्णा” का जाप करना।
- – कृष्णा नाम पवित्र और प्यारा है, जो इसे नहीं बोलता, वह जीवन में हार जाता है।
- – कृष्णा का ध्यान और नाम स्मरण से मन के अंधकार और दुख दूर होते हैं।
- – सुख और धर्म का सच्चा अर्थ केवल कृष्णा के ध्यान से ही समझ में आता है।
- – अहंकार और सांसारिक वैभव को छोड़कर कृष्णा के नाम का जाप करना चाहिए।
- – सुबह शाम कृष्णा का नाम जपने से जीवन में शांति, सुख और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

जो तू मिटाना चाहे,
जीवन की तृष्णा,
जो तू मिटाना चाहे,
जीवन की तृष्णा,
सुबह शाम बोल बन्दे,
कृष्णा कृष्णा कृष्णा,
सुबह शाम बोल बन्दे,
कृष्णा कृष्णा कृष्णा।।
कृष्ण नाम पावन पावन,
कृष्ण नाम प्यारा प्यारा,
जो ना बोले कृष्णा कृष्णा,
जग से वो हारा हारा,
मन का मिटे अँधियारा,
बोल कृष्णा कृष्णा,
सुबह शाम बोल बन्दे,
कृष्णा कृष्णा कृष्णा,
सुबह शाम बोल बन्दे,
कृष्णा कृष्णा कृष्णा।।
जिसको मिली ना पीड़ा,
सुख का मरम क्या जाने,
जो ना ध्याये कृष्णा कृष्णा,
नित का धरम क्या माने,
चाहे अगर उजियाला,
बोल कृष्णा कृष्णा,
सुबह शाम बोल बन्दे,
कृष्णा कृष्णा कृष्णा,
सुबह शाम बोल बन्दे,
कृष्णा कृष्णा कृष्णा।।
छोड़ दे भटकना दर दर,
तोड़ दे अहम का घेरा,
भूल जा जगत के वैभव,
जग है दुखो का डेरा,
फिरे काहे मारा मारा,
बोल कृष्णा कृष्णा,
सुबह शाम बोल बन्दे,
कृष्णा कृष्णा कृष्णा,
सुबह शाम बोल बन्दे,
कृष्णा कृष्णा कृष्णा।।
जो तू मिटाना चाहे,
जीवन की तृष्णा,
जो तू मिटाना चाहे,
जीवन की तृष्णा,
सुबह शाम बोल बन्दे,
कृष्णा कृष्णा कृष्णा,
सुबह शाम बोल बन्दे,
कृष्णा कृष्णा कृष्णा।।
