भजन

कभी तेरी चौखट ना छोड़ेंगे हम भजन लिरिक्स – Kabhi Teri Chaukhatt Na Chhodenge Hum Bhajan Lyrics – Hinduism FAQ

धर्म दर्शन वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें Join Now
  • – यह कविता भगवान श्याम बाबा के प्रति गहरा प्रेम और भक्ति व्यक्त करती है।
  • – कवि जीवन में चाहे कितनी भी कठिनाइयाँ आएं, भगवान की सेवा और उनका नाम कभी नहीं छोड़ेंगे।
  • – मानव जीवन को सफल बनाने और भगवान के दर्शन पाने की कामना की गई है।
  • – सेवा और भक्ति को जीवन का सर्वोच्च उद्देश्य बताया गया है।
  • – कवि अपने जीवन के अंतिम क्षण तक भगवान के चरणों में समर्पित रहने का संकल्प करता है।

Thumbnail for kabhi-teri-chokhat-na-chhodenge-hum-lyrics-in-hindi

कभी तेरी चौखट ना छोड़ेंगे हम,
तर्ज – बहुत प्यार करते है।

श्लोक – चाहे छुट जाये ज़माना,

या माल-ओ-जर छूटे,
ये महल और अटारी,
या मेरा घर छूटे,
पर कहता है ‘शर्मा’,
ऐ श्याम बाबा,
सब जगत छूटे,
पर आपका ना द्वार छूटे।



कभी तेरी चौखट ना छोड़ेंगे हम,

चले लाख दुःख की आंधी,
चले लाख दुःख की आंधी,
या तूफाने गम,
कभी तेरी चौखट ना छोड़ेंगे हम।।



सदा तेरी सेवा बजाते रहेंगे,

तेरा नाम श्याम बाबा गाते रहेंगे,
चाहे लाख ढाहे कोई,
चाहे लाख ढाहे कोई,
हमपे सितम,
कभी तेरी चौखट ना छोड़ेंगे हम।।



तमन्ना यही है की,

दरश तेरा पा ले,
ये मानव जनम को,
सफल हम बना ले,
मिले ना मिले फिर ये,
मिले ना मिले फिर ये,
मानव जनम,
कभी तेरी चौखट ना छोड़ेंगे हम।।



मैं सेवा में तेरी,

करूँ खुद को अर्पण,
तेरा नाम गाउँ,
हैं जब तक ये जीवन,
निकल जाए फिर ये तेरे,
निकल जाए फिर ये तेरे,
चरणों में दम,
कभी तेरी चौखट ना छोड़ेंगे हम।।



कभी तेरा चौखट ना छोड़ेंगे हम,

चले लाख दुःख की आंधी,
चले लाख दुःख की आंधी,
या तूफाने गम,
कभी तेरी चौखट ना छोड़ेंगे हम।।

यह भी जानें:  सोचो न हरि को भजलो भजना है अभी से भजलो - Socho Na Hari Ko Bhajlo Bhajana Hai Abhi Se Bhajlo - Hinduism FAQ

अस्वीकरण (Disclaimer) : नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर HinduismFAQ में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। 'HinduismFAQ' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may also like