भजन

कलयुग में देव निराले बाबा ये खाटू वाले लिरिक्स – Kalyug Me Dev Nirale Lyrics – Kalyug Me Dev Nirale Baba Ye Khatu Wale Lyrics – Kalyug Me Dev Nirale Lyrics – Hinduism FAQ

धर्म दर्शन वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें Join Now
  • – खाटू वाले बाबा की महिमा और दयालुता का वर्णन, जिन्हें पूरे संसार में पूजा जाता है।
  • – बाबा की लीला और करुणा से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं और वे सुख-शांति पाते हैं।
  • – बाबा को कलयुग के निराले देव के रूप में माना गया है, जो प्रेम और भक्ति के प्रतीक हैं।
  • – उनका अवतार पांडव कुल से बताया गया है और वे सभी के लिए पालनहार हैं।
  • – बाबा की सूरत भोली-भाली और माथे पर हीरा चमकता है, जो उनकी दिव्यता को दर्शाता है।
  • – गीत में बाबा के प्रति श्रद्धा, भक्ति और उनके चमत्कारों का सुंदर चित्रण किया गया है।

Thumbnail for kalyug-me-dev-nirale-baba-ye-khatu-wale-lyrics

कलयुग में देव निराले,
बाबा ये खाटू वाले,
महिमा है इनकी अपरम्पार,
पूजे है सारा संसार,
प्रेमी ने जब भी पुकारा,
लीले चढ़ काम संवारा,
कहलाये जग में लखदातार,
पूजे है सारा संसार,
कलयुग में देव निरालें,
बाबा ये खाटू वाले।।

तर्ज – कजरा मोहब्बत वाला।



ऐसा ये देव दयालु,

जग में है चर्चा भारी,
अपने ही बने पराये,
साँची है इसकी यारी,
ढूंढ लो चाहे ज़माना,
ऐसा ना लखदातारी,
पांडव कुल के अवतारी,
शोभा है इनकी न्यारी,
सेठों में मोठे साहूकार,
पूजे है सारा संसार,
कलयुग में देव निरालें,
बाबा ये खाटू वाले।।



सुनवाई होती पल में,

जो भी आता है हार के,
मिल जाती खुशियां सारी,
मौसम पाता बहार के,
कट जाए विपदा सारी,
जो भी जाता निहार के,
सूरत है भोली भाली,
अँखियाँ है कारी कारी,
कहलाता है ये पालनहार,
पूजे है सारा संसार,
कलयुग में देव निरालें,
बाबा ये खाटू वाले।।

यह भी जानें:  जमुना किनारे मेरो गाँव साँवरे अई जइयो भजन लिरिक्स - Jamuna Kinare Mero Gaon Sanware Ai Jaiyo Bhajan Lyrics - Hinduism FAQ


माथे पर हीरा चमके,

बागा केसरिया पहने,
लीले का है असवारी,
सांवरिया के क्या कहने,
खुश होता हँसता देख के,
प्रेमी है इसके गहने,
‘गौरव’ की झोली खाली,
झोली वो किस्मत वाली,
भरते खुद श्याम धणी सरकार,
पूजे है सारा संसार,
कलयुग में देव निरालें,
बाबा ये खाटू वाले।।



कलयुग में देव निराले,

बाबा ये खाटू वाले,
महिमा है इनकी अपरम्पार,
पूजे है सारा संसार,
प्रेमी ने जब भी पुकारा,
लीले चढ़ काम संवारा,
कहलाये जग में लखदातार,
पूजे है सारा संसार,
कलयुग में देव निरालें,
बाबा ये खाटू वाले।।

Singer – Adhishtha Anushka Bhatnagar


अस्वीकरण (Disclaimer) : नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर HinduismFAQ में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। 'HinduismFAQ' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may also like