भजन

कान्हा नहीं माने रे नहीं माने मचल रहे चंदा को भजन लिरिक्स – Kanha Nahi Mane Re Nahi Mane Machal Rahe Chanda Ko Bhajan Lyrics – Hinduism FAQ

धर्म दर्शन वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें Join Now
  • – यह गीत भगवान कृष्ण के बचपन की मस्ती और उनकी जिद को दर्शाता है, जहां कान्हा (कृष्ण) चंदा मामा से खेलने की जिद करता है।
  • – माता यशोदा और नंद बाबा उसे समझाने की कोशिश करते हैं, लेकिन कान्हा अपनी मस्ती और जिद पर कायम रहता है।
  • – गीत में कान्हा की मासूमियत और बालपन की नटखट हरकतें जैसे माखन गिराना और खिलौनों से खेलने की इच्छा को सुंदरता से प्रस्तुत किया गया है।
  • – अंत में माता यशोदा की ममता और प्यार से कान्हा की जिद टूट जाती है, और वह चंदा की परछाई देखकर मुस्कुराने लगता है।
  • – गीत की मधुर धुन और भावनात्मक शब्दावली श्रोता को कृष्ण की बाल लीलाओं की दुनिया में ले जाती है।

Thumbnail for kanha-nahi-mane-re-nahi-mane-lyrics

कान्हा नहीं माने रे नहीं माने,
मचल रहे चंदा को,
समझा रही है मात यशोदा,
समझा रही है मात यशोदा,
नन्द बाबा लगे है समझाने,
मचल रहे चंदा को,
कान्हा नही माने रे नही माने,
मचल रहे चंदा को।।

तर्ज – भोला नहीं माने रे।



कहे मैया से रो रो के,

चंदा मामा ही मै लूँगा,
ले लो सारे खिलोने मेरे,
मै तो चंदा से खेलूँगा,
वो तो अपनी ही जिद है ठाने रे,
मचल रहे चंदा को,
कान्हा नही माने रे नही माने,
मचल रहे चंदा को।।



मैया बोली कन्हैया से,

लाला माखन जरा खा ले,
मैया झटकी कन्हैया ने,
माखन मटकी गिरा डाली,
सारी दुनिया बाल हट जाने रे,
मचल रहे चंदा को,
कान्हा नही माने रे नही माने,
मचल रहे चंदा को।।



लेके पानी भरी थाली,

देखो माता यशोदा आई,
अरे मान गये कान्हा,
देख चंदा की परछाई,
‘शिवरंजनी’ लगी है मुस्काने,
मचल रहे चंदा को,
कान्हा नही माने रे नही माने,
मचल रहे चंदा को।।

यह भी जानें:  सुनो सुनो एक कहानी सुनो गुलशन-कुमार भजन लिरिक्स - Suno Suno Ek Kahani Suno Gulshan-Kumar Bhajan Lyrics - Hinduism FAQ


कान्हा नहीं माने रे नहीं माने,

मचल रहे चंदा को,
समझा रही है मात यशोदा,
समझा रही है मात यशोदा,
नन्द बाबा लगे है समझाने,
मचल रहे चंदा को,
कान्हा नही माने रे नही माने,
मचल रहे चंदा को।।

Singer : Shivranjani Tiwari


अस्वीकरण (Disclaimer) : नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर HinduismFAQ में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। 'HinduismFAQ' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may also like