भजन

खाटू वाले श्याम तेरे नाम से गुजारा है लिरिक्स – Khatu Wale Shyam Tere Naam Se Gujara Hai Lyrics – Hinduism FAQ

धर्म दर्शन वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें Join Now
  • – भजन में खाटू वाले श्याम जी को जीवन का सहारा और संकटों में मददगार बताया गया है।
  • – जीवन की कठिनाइयों और विपदाओं में श्याम जी ने हमेशा साथ दिया और संभाला।
  • – भटकती राहों में श्याम जी को याद कर, उन्होंने नैया का माझी बनकर जीवन को सही दिशा दी।
  • – हर मुश्किल में श्याम जी की कृपा और सेवा का महत्व बताया गया है।
  • – भजन में श्रद्धा और भक्ति के साथ श्याम जी के नाम से गुजारा करने की भावना व्यक्त की गई है।

Thumbnail for khatu-wale-shyam-tere-naam-se-gujara-hai-lyrics

खाटू वाले श्याम तेरे,
नाम से गुजारा है,
तू जीने का सहारा है,
खाटू वाले श्याम।।

तर्ज – एक तेरा साथ हमको।



ठोकर लगी मुझको,

जीवन की राहों में,
संभाला तूने ही,
मेरे घर संसार में,
आई विपदा कोई भी,
निकाला तूने ही,
जब कोई साथ ना था,
जब कोई साथ ना था,
मैंने पाया साथ तुम्हारा है,
तू जीने का सहारा है,
खाटू वाले श्याम।।



भटकी मैं राहों में,

तुझे याद किया बाबा,
मेरा तू साथी बना,
मेरी नैया जब डोली,
जीवन मजधार में,
मेरा तू माझी बना,
हारे का सहारा तू,
हारे का सहारा तू,
मेरी नैया का किनारा है,
तू जीने का सहारा है,
खाटू वाले श्याम।।



दौड़ा चला आता,

मेरी हर मुश्किल में तू,
करूँ मैं शुकराना,
बस तेरे चरणों की,
सेवा में रहूँ सदा,
किरपा ये बरसाना,
‘चोखानी’ को बाबा,
‘चोखानी’ को बाबा,
केवल आसरा तुम्हारा है,
Bhajan Diary Lyrics,
तू जीने का सहारा है,
खाटू वाले श्याम।।



खाटू वाले श्याम तेरे,

नाम से गुजारा है,
तू जीने का सहारा है,
खाटू वाले श्याम।।

यह भी जानें:  जिसकी लागी रे लगन भगवान में उसका दिया रे जलेगा तूफान में - Jiski Lagi Re Lagan Bhagwan Mein Uska Diya Re Jalega Toofan Mein - Hinduism FAQ

Singer – Radhika Gargi


अस्वीकरण (Disclaimer) : नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर HinduismFAQ में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। 'HinduismFAQ' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may also like