भजन

कुछ लेना ना देना मगन रहना भजन लिरिक्स – Kuch Lena Na Dena Magan Rehna Bhajan Lyrics – Hinduism FAQ

धर्म दर्शन वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें Join Now
  • – यह कविता राम नाम के महत्व और उसके जाप की प्रेरणा देती है, जहाँ राम नाम को जीवन की शांति और मोक्ष का मार्ग बताया गया है।
  • – पाप और बुराई से दूर रहने की सलाह दी गई है, और ऐसे गाँव को आग लगाने की कामना की गई है जहाँ राम नाम का सम्मान नहीं होता।
  • – जीवन को पाँच तत्वों (पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, आकाश) से बने पिंजरे के रूप में बताया गया है, जिसमें मगन रहना यानी संतोष और शांति बनाए रखना आवश्यक है।
  • – साईं और गुरु के अंदर की भक्ति पर जोर दिया गया है, जो आत्मा को शुद्ध और जीवन को सार्थक बनाती है।
  • – कबीर के शब्दों को सुनने और गुरु चरणों में लिपटकर जीवन में सच्चाई और भक्ति को अपनाने का संदेश दिया गया है।
  • – कुल मिलाकर, कविता जीवन में मोह-माया से ऊपर उठकर आध्यात्मिकता और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

Thumbnail for kuch-lena-na-dena-magan-rehna-lyrics

कुछ लेना ना देना मगन रहना,
दोहा – राम नाम की झोपड़ी,

और पापी के दस गाँव,
आग लगे उस गाँव को,
जहाँ नहीं राम को नाम।
राम नाम रटते रहो,
जब लग घट में प्राण,
कभी तो दीनदयाल के,
भनक पड़ेगी कान।



कुछ लेना ना देना मगन रहना,

पाँच तत्व का बना रे पिंजरा,
पाँच तत्व का बना रे पिंजरा,
जा में बोले मेरी मैना,
कूछ लेना ना देना मगन रहना।।



तेरा साईं तेरे अंदर,

तेरा साईं तेरे अंदर,
अब तो देख सखी खोल नैना,
कूछ लेना ना देना मगन रहना।।



गहरी नदियाँ नाव पुरानी,

गहरी नदियाँ नाव पुरानी,
केवटिया से मिले रहना,
कूछ लेना ना देना मगन रहना।।

यह भी जानें:  महालक्ष्मी जी की आरती - Mahalakshmi Ji Ki Aarti - Hinduism FAQ


कहत कबीर सुनो भई साधो,

कहत कबीर सुनो भई साधो,
गुरु चरण में लिपट रहना,
कूछ लेना ना देना मगन रहना।।



कुछ लेना ना देना मगन रहना,

पाँच तत्व का बना रे पिंजरा,
पाँच तत्व का बना रे पिंजरा,
जा में बोले मेरी मैना,
कूछ लेना ना देना मगन रहना।।

स्वर – दिलीप जी गवैया।


अस्वीकरण (Disclaimer) : नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर HinduismFAQ में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। 'HinduismFAQ' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may also like