भजन

लौट आये सियाराम अयोध्या जय बोलो सियावर राम की – Laut Aaye Siyaram Ayodhya Jai Bolo Siyavar Ram Ki – Hinduism FAQ

धर्म दर्शन वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें Join Now
  • – अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर पुनः स्थापित हुआ है, जिससे सियाराम की वापसी का जश्न मनाया जा रहा है।
  • – २२ जनवरी, द्वादशी सोमवार के शुभ दिन राम लला मंदिर में विराजमान हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में उल्लास और धार्मिक उत्साह फैल गया।
  • – मंदिर के चारों ओर भगवा झंडे लहराए जा रहे हैं और लाखों दीप जलाकर दिवाली जैसा माहौल बनाया गया है।
  • – राम राज की स्थापना के साथ सुख-शांति और खुशहाली का संदेश पूरे संसार में फैल रहा है।
  • – भजन और जयकारों के माध्यम से सियाराम की महिमा का गुणगान किया जा रहा है, जिससे भक्तों में उत्साह और श्रद्धा बढ़ी है।

Thumbnail for laut-aaye-siyaram-ayodhya-lyrics

लौट आये सियाराम अयोध्या,

दोहा – सौगंध राम की खाई थी,
मंदिर वहीँ बनाया है,
चारों तरफ भगवा लहराए,
युग राम राज का आया है।



लौट आये सियाराम अयोध्या,

भव्य शोभा दिव्य धाम की,
जय बोलो सियावर राम की,
जय बोलो सियावर राम की।bd।



शुभ दिन है २२ जनवरी,

द्वादशी दिन सोमवार,
द्वादशी दिन सोमवार,
राम लला मंदिर में विराजे,
सुन्दर दरश दीदार,
सुन्दर दरश दीदार,
गूंज रही धरा धाम गगन में,
जय जय जय सियाराम की,
जय बोलो सियावर राम की,
जय बोलो सियावर राम की।bd।



राम नाम की झूले पताका,

झूमे आली आली,
झूमे आली आली,
लाख करोड़ों दीप जले है,
घर घर है दिवाली,
घर घर है दिवाली,
अमरावती से बढ़कर सुन्दर,
शोभा अयोध्या धाम की,
जय बोलो सियावर राम की,
जय बोलो सियावर राम की।bd।



राम राज की हुई स्थापना,

सजा राम दरबार,
सजा राम दरबार,
‘मधुप हरि’ आई खुशहाली,
सुखी हुआ संसार,
सुखी हुआ संसार,
सारे जगत में धूम मची है,
राम प्रभु के नाम की,
Bhajan Diary Lyrics,
जय बोलो सियावर राम की,
जय बोलो सियावर राम की।bd।

यह भी जानें:  राम का हर पल ध्यान लगाए, राम नाम मतवाला: भजन (Ram Ka Har Pal Dhyan Lagaye Ram Naam Matwala)


लौट आए सियाराम अयोध्या,

भव्य शोभा दिव्य धाम की,
जय बोलो सियावर राम की,
जय बोलो सियावर राम की।bd।

Singer – Surbhi Chaturvedi


अस्वीकरण (Disclaimer) : नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर HinduismFAQ में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। 'HinduismFAQ' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may also like