भजन

मैं आरती तेरी गाऊं ओ अम्बे मात भवानी – Main Aarti Teri Gaaun O Ambe Maat Bhavani – Hinduism FAQ

धर्म दर्शन वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें Join Now
  • – यह आरती माँ दुर्गा, अम्बे मात भवानी को समर्पित है, जिसमें उनकी महिमा और शक्ति का वर्णन है।
  • – आरती में माँ दुर्गा के रूप को निराला, भोला भाला और शेर सवारी वाली बताया गया है।
  • – माँ दुर्गा से भक्तों की रक्षा और संकटों का निवारण करने की प्रार्थना की गई है।
  • – आरती में माँ दुर्गा द्वारा शुम्भ-निशुम्भ और अन्य राक्षसों का संहार करने का उल्लेख है।
  • – यह आरती भक्तों को शरण लेकर माँ की कृपा पाने और जीवन की कठिनाइयों से उबरने का संदेश देती है।
  • – पूरे गीत में माँ दुर्गा की आठ भुजाओं वाली महिमा और उनकी सृष्टि आधार के रूप में पूजा की गई है।

मैं आरती तेरी गाऊं,
ओ अम्बे मात भवानी,
मैं नित नित शीश नवाऊं,
ओ दुर्गे माँ महारानी।।

तर्ज – मैं आरती तेरी गाउँ ओ केशव।



है तेरा रूप निराला,

सच मुच में भोला भाला,
तुझसा ना प्यारा कोई,
ओ शेर सवारी वाली,
मैं आरती तेरी गाऊ,
ओ अम्बे मात भवानी।।



जो आये शरण तिहारी,

विपदा मिट जाए सारी,
हम सब पर कृपा करना,
ओ भक्तो की प्राण पियारी,
मैं आरती तेरी गाऊ,
ओ अम्बे मात भवानी।।



तूने शुम्भ निशुम्भ को मारा,

तूने चंड मुण्ड संहारा,
तूने देवो के प्राण बचाये,
ओ सृष्टि आधार भवानी,
मैं आरती तेरी गाऊ,
ओ अम्बे मात भवानी।।



जो गाएं आरती तुम्हारी,

तर जाए नर और नारी,
हम आये शरण तिहारी,
ओ अष्ट भुजाओ वाली,
मैं आरती तेरी गाऊ,
ओ अम्बे मात भवानी।।



मैं आरती तेरी गाऊं,

ओ अम्बे मात भवानी,
मैं नित नित शीश नवाऊं,
ओ दुर्गे माँ महारानी।।

यह भी जानें:  मारा सांवरिया सिरमौर मीरा के नंदकिशोर - Mara Sanwariya Sirmaur Meera Ke Nandkishor - Hinduism FAQ

– प्रेषक –
दुर्गेश शर्मा
9165284418
* वीडियो उपलब्ध नहीं।


 

अस्वीकरण (Disclaimer) : नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर HinduismFAQ में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। 'HinduismFAQ' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may also like