भजन

कृष्णा रे कृष्णा मथुरा न जइयो गोकुल न जइयो – Krishna Re Krishna Mathura Na Jaiyo Gokul Na Jaiyo – Hinduism FAQ

धर्म दर्शन वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें Join Now
  • – यह भजन भगवान कृष्ण की भक्ति और प्रेम को दर्शाता है, जिसमें कृष्ण से निवेदन है कि वे मथुरा और गोकुल न जाएं, बल्कि भक्त के मन में ही वास करें।
  • – भजन में माखन चोरी और गाय चराने जैसी कृष्ण की बाल लीलाओं का उल्लेख है, जो भक्त के मन में उनकी उपस्थिति की कामना को दर्शाता है।
  • – भजन में मुरली की तान सुनाने और गीता का उपदेश देने की भी प्रार्थना की गई है, जो आध्यात्मिक ज्ञान और शांति का प्रतीक है।
  • – भक्त अपने मन में कृष्ण का नाम जपने और ध्यान करने की लगन व्यक्त करता है, जिससे उसकी भक्ति की गहराई स्पष्ट होती है।
  • – मीरा की तरह प्रभु प्रेम जगाने और चरणों में मन को लगाने की इच्छा व्यक्त की गई है, साथ ही अवगुणों से बचने की भी प्रार्थना है।
  • – भजन के लेखक श्री शिवनारायण वर्मा हैं, जिन्होंने इस भजन के माध्यम से कृष्ण भक्ति का संदेश दिया है।

कृष्णा रे कृष्णा,
मथुरा न जइयो,
गोकुल न जइयो,
मेरे मन मै रहियो,
ओ कृष्णा रे कृष्णा,
माखन चुरइयो न,
गइया न चरइयो,
मेरे मन मे रहियो,
मेरे मन मे रहियो,
मथुरा न जईयो,
गोकुल न जइयो,
मेरे मन मे रहियो।।

तर्ज – पूरब न जइयो।



मुरली की वही 
तान सुनादो,
गीता का उपदेश सुना दो,
अर्जुन का रथ,
हाकन न जइयो,
मथुरा न जईयो,
गोकुल न जइयो।।



आठो प्रहर तेरा,

नाम जपूँ मै,
शामो शहर तेरा,
ध्यान करूँ मै,
ऐसी लगन मेरे,
मन मे लगइयो,

मथुरा न जईयो,
गोकुल न जइयो।।

यह भी जानें:  तेरी बांकी अदा पे बलिहारी जाऊं भजन लिरिक्स - Teri Baanki Ada Pe Balihari Jaun Bhajan Lyrics - Hinduism FAQ


मीरा सा प्रभू प्रेम जगादो,

चरणो मे मेरे,
मन को लगादो,
अवगुण मेरे,
चित मे न लइयो,
मथुरा न जईयो,
गोकुल न जइयो।।



कृष्णा रे कृष्णा,

मथुरा न जइयो,
गोकुल न जइयो,
मेरे मन मै रहियो,
ओ कृष्णा रे कृष्णा,
माखन चुरइयो न,
गइया न चरइयो,
मेरे मन मे रहियो,
मेरे मन मे रहियो,
मथुरा न जईयो,
गोकुल न जइयो,
मेरे मन मे रहियो।।

– भजन लेखक एवं प्रेषक –
श्री शिवनारायण वर्मा,
मोबा.न.8818932923

वीडियो उपलब्ध नहीं।


 

अस्वीकरण (Disclaimer) : नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर HinduismFAQ में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। 'HinduismFAQ' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may also like