भजन

मेरा श्याम जो करता है सब अच्छा करता है भजन लिरिक्स – Mera Shyam Jo Karta Hai Sab Accha Karta Hai Bhajan Lyrics – Hinduism FAQ

धर्म दर्शन वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें Join Now
  • – श्याम (हनुमान) जो भी कार्य करते हैं, वह पूर्ण और उत्तम होते हैं, कभी अधूरा या खराब नहीं होता।
  • – श्याम प्रेमी के साथ न्याय करते हैं और पाप को माफ नहीं करते, उनका न्याय सच्चा और निष्पक्ष होता है।
  • – वे किसी के भी मन और कर्म को भली-भांति समझ लेते हैं और धोखेबाजों से दूर रहते हैं।
  • – काल (मृत्यु) भी श्याम के सामने कमजोर है, जो उनकी महिमा और शक्ति को दर्शाता है।
  • – श्याम अपने भक्तों का गौरव बढ़ाते हैं और उन्हें प्रेम और सम्मान देते हैं।
  • – इस भक्ति गीत में श्याम की पूजा और उनके कार्यों की महिमा का वर्णन किया गया है, जो सभी कार्यों को सफल बनाते हैं।

Thumbnail for mera-shyam-jo-karta-hai-sab-acha-karta-hai-lyrics

मेरा श्याम जो करता है,
सब अच्छा करता है,
ये काम कोई भी हो,
नही कच्चा करता है,
मेरा श्याम जों करता है,
सब अच्छा करता है।।

तर्ज – हनुमान की पूजा से सब काम।



प्रेमी के संग में गर,

इंसाफ करता है,
प्रेमी जो करता पाप,
नही माफ़ करता है,
ये न्याय जो करता है,
सब सच्चा करता है,
मेरा श्याम जों करता है,
सब अच्छा करता है।।



कितने पानी में कौन,

ये नाप लेता है,
किसके भीतर है क्या,
ये झांक लेता है,
ये नजरे उनसे फेरे,
जो गच्चा करता है,
मेरा श्याम जों करता है,
सब अच्छा करता है।।



है किसकी इतनी मजाल,

प्रेमी को छू सके,
अरे काल भी छूने से,
पहले इनसे पूछे,
काल भी इनके आगे,
तब बच्चा लगता है,
मेरा श्याम जों करता है,
सब अच्छा करता है।।

यह भी जानें:  भजन: बजरंगी बलि ने ऐसा बजाया डंका - Bhajan: Bajrang Bali Ne Asa Bajaya Danka - Bhajan: Bajrangi Bali Ne Aisa Bajaya Danka - Hinduism FAQ


गौरव ये बढ़ाता है,

‘निर्मल’ से प्रेमी का,
जो प्रेम करे सबसे,
ये है उस प्रेमी का,
अपने भक्तो का बाबा,
सर ऊँचा रखता है,
मेरा श्याम जों करता है,
सब अच्छा करता है।।



मेरा श्याम जो करता है,

सब अच्छा करता है,
ये काम कोई भी हो,
नही कच्चा करता है,
मेरा श्याम जों करता है,
सब अच्छा करता है।।

स्वर – मनीष भट्ट।


अस्वीकरण (Disclaimer) : नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर HinduismFAQ में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। 'HinduismFAQ' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may also like