भजन

मेरे राम मेरे घर आएंगे आएंगे प्रभु आएंगे भजन लिरिक्स – Mere Ram Mere Ghar Aayenge Aayenge Prabhu Aayenge Bhajan Lyrics – Hinduism FAQ

धर्म दर्शन वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें Join Now
  • – यह गीत भक्ति और श्रद्धा की भावना से भरा है, जिसमें भीलनी (एक भक्त) अपने घर में प्रभु राम के आने की आस और विश्वास व्यक्त करती है।
  • – भीलनी अपनी सादगी और प्रेम से प्रभु राम की सेवा करने की इच्छा रखती है, भले ही उसे पूजा की विधि न आती हो।
  • – गीत में भीलनी की लगन, प्रेम और धैर्य को दर्शाया गया है, जो प्रभु के दर्शन की प्रतीक्षा में है।
  • – प्रभु राम के आने पर भीलनी उनके चरणों में गिर पड़ती है और अपने प्रेम और आंसुओं से उन्हें धोती है।
  • – राम भक्त शबरी की तरह, जो प्रेम और भक्ति के माध्यम से प्रभु को प्राप्त करती है, गीत में भी ऐसा ही समर्पण और भक्ति दिखायी गई है।
  • – अंत में, यह संदेश दिया गया है कि जो कोई भी सच्चे मन से प्रभु की भक्ति करता है, उसे एक दिन प्रभु अवश्य प्राप्त होते हैं।

Thumbnail for mere-ram-mere-ghar-aayenge-lyrics-in-hindi

मेरे राम मेरे घर आएंगे,
आएंगे प्रभु आएंगे,
प्रभु के दर्शन की आस है,
और भीलनी को विश्वास है,
मेरे राम मेरे घर आयेंगे,
आएंगे प्रभु आएंगे।।

तर्ज – धीरे धीरे बोल कोई सुन ना ले।



अंगना रस्ता रोज बुहार रही,

खड़ी खड़ी वो राह निहार रही,
मन में लगन, भीलनी मगन,
मन में लगन, भीलनी मगन,
भीलनी को भारी चाव है,
और मन में प्रेम का भाव है,
मेरे राम मेरे घर आयेंगे,
आएंगे प्रभु आएंगे।।



ना जानू सेवा पूजा की रीत,

क्या सोचेंगे मेरे मन के मीत,
शर्मा रही, घबरा रही,
शर्मा रही, घबरा रही,
वो भोली भाली नार है,
प्रभु को भोलों से प्यार है,
मेरे राम मेरे घर आयेंगे,
आएंगे प्रभु आएंगे।।

यह भी जानें:  अबके बुलाले बाबा श्याम खाटु फागण में भजन लिरिक्स - Abke Bulale Baba Shyam Khatu Fagan Mein Bhajan Lyrics - Hinduism FAQ


चुन चुन लायी खट्टे मीठे बेर,

आने में क्यों करते हो प्रभु देर,
प्रभु आ रहे, मुस्का रहे,
प्रभु आ रहे, मुस्का रहे,
प्रभु के चरणो में गिर पड़ी,
और असुअन की लागी झड़ी
मेरे राम मेरे घर आयेंगे,
आएंगे प्रभु आएंगे।।



असुअन से धोए प्रभु जी के पैर,

चख चख कर के खिला रही थी बेर,
प्रभु खा रहे, मुस्का रहे,
प्रभु खा रहे, मुस्का रहे,
इक प्रेम के वश में राम है,
और प्रेम का ये परिणाम है,
मेरे राम मेरे घर आयेंगे,
आएंगे प्रभु आएंगे।।



प्रभु तेरी खातिर अटक रहे थे प्राण,

मुक्ति दे दो मुझको कृपा निधान,
लेलो शरण, अपनी चरण,
लेलो शरण, अपनी चरण,
शबरी से बोले राम है,
जा खुला तेरे लिए धाम है,
मेरे राम मेरे घर आयेंगे,
आएंगे प्रभु आएंगे।।



जो कोई ढूंढे प्रभु को दिन और रात,

उसे ढूंढ़ते इक दिन दीनानाथ,
हरी को भजो, सुमिरन करो,
हरी को भजो, सुमिरन करो,
‘बिन्नू’ यह निश्चय जान लो,
तुम प्रभु को अपना मान लो,
मेरे राम मेरे घर आयेंगे,
आएंगे प्रभु आएंगे।।



मेरे राम मेरे घर आएंगे,

आएंगे प्रभु आएंगे,
प्रभु के दर्शन की आस है,
और भीलनी को विश्वास है,
मेरे राम मेरे घर आयेंगे,
आएंगे प्रभु आएंगे।।

Singer : Romi Ji


अस्वीकरण (Disclaimer) : नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर HinduismFAQ में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। 'HinduismFAQ' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may also like