भजन

मेरे साँवरे के खेल तो निराले है भजन लिरिक्स – Mere Saavre Ke Khel To Niraale Hai Bhajan Lyrics – Hinduism FAQ

धर्म दर्शन वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें Join Now
  • – यह गीत भगवान कृष्ण के अद्भुत और अनोखे खेलों की प्रशंसा करता है।
  • – भगवान की महिमा और उनकी इच्छा से संसार चलता है, और उनकी महिमा को समझना कठिन है।
  • – भक्तों का विश्वास भगवान में बढ़ता रहता है, और वे कठिनाइयों के बावजूद मुस्कुराते हैं।
  • – भगवान संकटों में सहारा देते हैं और उनकी सहायता से पीड़ा में भी राहत मिलती है।
  • – गीत में भक्त का भगवान के प्रति पूर्ण समर्पण और भरोसा दर्शाया गया है।
  • – स्वर नंदू जी शर्मा का है, जो भावपूर्ण तरीके से इस भक्ति गीत को प्रस्तुत करते हैं।

Thumbnail for mere-sanware-ke-khel-to-nirale-hai-lyrics

मेरे साँवरे के खेल तो निराले है,
निराले है जी निराले है,
निराले है जी निराले है,
अपने भक्तों के सांवरा रूखाले है,
मेरे सांवरे के खेल तो निराले है।।



फरमान जग में इन्ही का चला है,

पत्ता भी इनकी रजा से हिला है,
इनकी महिमा से हमतो अनजाने है,
इनकी महिमा से हमतो अनजाने है,
मेरे सांवरे के खेल तो निराले है।।



विश्वास भगवन सदा बढ़ता जाए,

कष्टों को सहकर भी हम मुस्कुराए,
हारो के आप तो सहारे है,
हारो के आप तो सहारे है,
मेरे सांवरे के खेल तो निराले है।।



पीड़ा ह्रदय की तुम्हे ही सुनाऊँ,

तुमसा मददगार कहो कहाँ पाऊं,
‘नंदू’ तो तेरे ही हवाले है,
‘नंदू’ तो तेरे ही हवाले है,
मेरे सांवरे के खेल तो निराले है।।



मेरे साँवरे के खेल तो निराले है,

निराले है जी निराले है,
निराले है जी निराले है,
अपने भक्तों के सांवरा रूखाले है,
मेरे सांवरे के खेल तो निराले है।।

यह भी जानें:  तेरी भोली सी सूरत साँवरिया मेरे दिल में बसी जा रही है - Teri Bholi Si Soorat Sanwariya Mere Dil Mein Basi Ja Rahi Hai - Hinduism FAQ

स्वर – नंदू जी शर्मा।


अस्वीकरण (Disclaimer) : नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर HinduismFAQ में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। 'HinduismFAQ' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may also like