भजन

मेरो बांके बिहारी अनमोल रसिया भजन लिरिक्स – Mero Banke Bihari Anmol Rasiya Bhajan Liriks – Hinduism FAQ

धर्म दर्शन वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें Join Now
  • – यह गीत बांके बिहारी जी की भक्ति में लिखा गया है, जिसमें उनकी अनमोल और मधुर छवि का वर्णन है।
  • – गीत में बांके बिहारी की बांसुरी, कजरारी आंखें, और उनके चरणों की महिमा का सुंदर चित्रण किया गया है।
  • – गायक श्री चित्र विचित्र जी महाराज हैं और गीत के माध्यम से भक्त अपनी भक्ति और प्रेम व्यक्त करते हैं।
  • – गीत में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बांके बिहारी की आराधना और उनकी महिमा का गुणगान किया गया है।
  • – यह भजन भक्तों के मन में भगवान के प्रति गहरा प्रेम और समर्पण उत्पन्न करता है।

Thumbnail for mero-banke-bihari-anmol-rasiya-bhajan-lyrics

मेरो बांके बिहारी अनमोल रसिया,

दोहा – बांके बिहारी की,
बांकी अदा पे,
मैं बार बार बलि जाऊं,
जनम जनम वृन्दावन राजा,
तेरे चरणन की रज पाऊं।



मेरो बांके बिहारी अनमोल रसिया,

मेरो कुंज बिहारी अनमोल रसिया,
हो रसबसिया हो रंगरसिया,
ओ मेरे मन बसिया,
मेरो बाँके बिहारी अनमोल रसिया,
मेरो कुंज बिहारी अनमोल रसिया।।

तर्ज – मेरे हाथों में।



प्यारी-प्यारी सलोनी तेरी सुरतिया,

मेरे मन में बसी है तेरी मुरतिया,
प्यारी-प्यारी सलोनी तेरी सुरतिया,
मेरे मन में बसी है तेरी मूरतिया,
तू है मेरा मैं हूं तेरी,
ओ मेरे सांवरिया,
मेरो बाँके बिहारी अनमोल रसिया,
मेरो कुंज बिहारी अनमोल रसिया।।



कैसी जादू भरी है तेरी बांसुरिया,

मैंने जबसे सुनी मैं हो गई बावरिया,
कैसी जादू भरी है तेरी बांसुरिया,
मैंने जब से सुनी मैं हो गई बावरिया,
मेरे मन में मेरे तन में,
बसे नट नागरिया,
मेरो बाँके बिहारी अनमोल रसिया,
मेरो कुंज बिहारी अनमोल रसिया।।



मोटी मोटी यह तेरी कजरारी अखियां,

मीठी मीठी मधुर मंद मंद हंसीया,
मोटी मोटी यह तेरी कजरारी अखियां,
मीठी मीठी मधुर मंद मंद हसिया,
मुकुट तिरछा नैन तिरछे,
चरण में पैजनिया,
मेरो बाँके बिहारी अनमोल रसिया,
मेरो कुंज बिहारी अनमोल रसिया।।

यह भी जानें:  माजीसा बेगा म्हारे आइजो माजीसा भजन लिरिक्स - Majisa Bega Mhare Aijo Majisa Bhajan Lyrics - Hinduism FAQ


मैं हूं पागल तुम्हारी तुम हो मेरे पिया,

तेरे दर्शन को तरसे है मेरा जिया,
मैं हूं पागल तुम्हारी तुम हो मेरे पिया,
तेरे दर्शन को तरसे है मेरा जिया,
‘चित्र विचित्र’ ने जीवन,
तुम्हारे नाम कर दिया,
मेरो बाँके बिहारी अनमोल रसिया,
मेरो कुंज बिहारी अनमोल रसिया।।



मेरो बांके बिहारी अनमोल रसिया,

मेरो कुंज बिहारी अनमोल रसिया,
हो रसबसिया हो रंगरसिया,
ओ मेरे मन बसिया,
मेरो बाँके बिहारी अनमोल रसिया,
मेरो कुंज बिहारी अनमोल रसिया।।

गायक – श्री चित्र विचित्र जी महाराज।
प्रेषक – शेखर चौधरी।
मो – 9754032472

जन्माष्टमी के सभी भजन यहाँ ⇨ देखें।


अस्वीकरण (Disclaimer) : नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर HinduismFAQ में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। 'HinduismFAQ' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may also like