धर्म दर्शन वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें
Join Now
- – गीत में व्यक्ति राम जी से अपनी पहचान और प्रसिद्धि की कामना करता है।
- – वह सोने की चैन, बड़ी कार और भंडार में डॉलर जैसी भौतिक समृद्धि चाहता है।
- – व्यक्ति चाहता है कि उसके पास बॉडीगार्ड और मंत्री हों, और देश की कमान उसके हाथ में हो।
- – अंत में, वह राम जी से विनम्रता से कहता है कि उसके दिल में घमंड न आए, बल्कि राम नाम की भक्ति बनी रहे।
- – गीत में सफलता, सम्मान और आध्यात्मिकता की एक साथ कामना व्यक्त की गई है।

राम जी प्यारे एक काम कर दे,
सारी दुनिया में मेरा नाम कर दे।।
सोने की गले में एक चैन पड़ी हो,
कोठी के आगे एक कार खड़ी हो,
डॉलरो से मेरे भंडार भर दे,
सारी दुनिया में मेरा नाम कर दे,
राम जी प्यारें एक काम कर दे,
सारी दुनिया में मेरा नाम कर दे।।
बॉडीगार्ड घुमे आगे पीछे पांच सात,
मंत्री सेल्युट म्हारे दिन रात,
म्हारे हाथ देश की कमान कर दे,
सारी दुनिया में मेरा नाम कर दे,
राम जी प्यारें एक काम कर दे,
सारी दुनिया में मेरा नाम कर दे।।
‘नरसी’ का काम ये जरुर करना,
दिल में ना मेरे तू गरूर भरना,
रोम रोम में तू राम नाम भर दे,
सारी दुनिया में मेरा नाम कर दे,
राम जी प्यारें एक काम कर दे,
सारी दुनिया में मेरा नाम कर दे।।
राम जी प्यारे एक काम कर दे,
सारी दुनिया में मेरा नाम कर दे।।
स्वर – मनीष तिवारी (इंदौर)
अस्वीकरण (Disclaimer) : नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर HinduismFAQ में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। 'HinduismFAQ' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।
