भजन

श्री रामजी की सेना चली रविंद्र जैन भजन लिरिक्स – Shri Ramji Ki Sena Chali Ravindra Jain Bhajan Lyrics – Hinduism FAQ

धर्म दर्शन वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें Join Now
  • – यह भजन श्री रामजी की सेना के पापियों के नाश और धर्म के प्रकाश के लिए चलने का वर्णन करता है।
  • – भजन में रामजी के संग्राम और रावण के विरुद्ध युद्ध की महत्ता को दर्शाया गया है।
  • – इसमें राम, लक्ष्मण, हनुमान, सुग्रीव, नील, नल, और अंगद जैसे वीर योद्धाओं का उल्लेख है जो विजय के लिए साथ हैं।
  • – यह गीत तीनों लोकों के धन्य होने और देवताओं की प्रसन्नता को व्यक्त करता है।
  • – भजन में रामजी की सेना की शक्ति, साहस और धर्म की रक्षा के लिए उनके संकल्प को उजागर किया गया है।

Thumbnail for ramji-ki-sena-chali-lyrics-in-hindi

हर हर महादेव, हर हर महादेव,
जय भवानी, जय भवानी,
जय भवानी, जय भवानी,

पापियो के नाश को,
धर्म के प्रकाश को,
श्री रामजी की सेना चली,
रामजी की सेना चली।।



पाप अनाचार में,

घोर अंधकार में,
एक नई ज्योति जली,
श्री राम जी की सेना चली,
रामजी की सेना चली।।



निशिचर हीन करेंगे धरती,

यह प्रण है श्री राम का,
जब तक काम न पूरण होगा,
नाम नही विश्राम का,
उसे मिटानें चलें की जिसका,
मंत्र वयम रक्षाम का,
समय आ गया निकट राम और,
रावण के संग्राम का,
तीनो लोक धन्य है,
देवता प्रसन्न है,
तीनो लोक धन्य है,
देवता प्रसन्न है,
आज मनोकामना फली,
श्री राम जी की सेना चली,
रामजी की सेना चली।।



रामचन्द्र जी के संग लक्ष्मण,

कर में लेकर बाण चले,
लिए विजय विश्वास ह्रदय में,
संग वीर हनुमान चले,
सेना संग सुग्रीव, नील, नल,
अंगद छाती तान चले,
उसे बचाए कौन के जिसका,
वध करने भगवान चले,
आगे रघुनाथ है,
वीर साथ साथ है,
एक से एक बलि,
श्री रामजी की सेना चली,
रामजी की सेना चली।।

यह भी जानें:  जीवन की सारी मुश्किल आसान हो गई भजन लिरिक्स - Jeevan Ki Saari Mushkil Aasaan Ho Gayi Bhajan Lyrics - Hinduism FAQ

अस्वीकरण (Disclaimer) : नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर HinduismFAQ में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। 'HinduismFAQ' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may also like