भजन

रसना निशदिन भज हरिनाम राम कृष्ण श्री कृष्ण राम – Rasna Nishdin Bhaj Harinam Ram Krishna Shri Krishna Ram – Hinduism FAQ

धर्म दर्शन वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें Join Now
  • – यह भजन भगवान राम और श्री कृष्ण के नाम और उनके भक्ति भाव को समर्पित है।
  • – भजन में राम और कृष्ण दोनों को सुख और आनंद का स्रोत बताया गया है।
  • – भजन में भगवान के विभिन्न नामों जैसे केशव, कान्हा, रघुवर, अवध किशोर का उल्लेख है।
  • – भक्ति के माध्यम से मन को शरण देने और भगवान के चरणों में समर्पित होने का संदेश दिया गया है।
  • – राम और कृष्ण को दयालु और कृपालु बताया गया है, जो भक्तों की हर जरूरत पूरी करते हैं।
  • – इस भजन को जान्हवी ने गाया है, और इसके बोल बिंदु जी महाराज ने लिखे हैं।

Thumbnail for rasna-nis-din-bhaj-hari-naam-lyrics

रसना निशदिन भज हरिनाम,
रामकृष्ण श्री कृष्णराम भज,
रामकृष्ण श्रीकृष्ण राम,
दोनों सुखकर आनन्दधाम,
रामकृष्ण श्रीकृष्ण राम।।



केशव कान्हा चितचोर कहो या,

रघुवर अवध किशोर कहो,
रटो नितप्रतिपाल आठों याम,
रामकृष्ण श्रीकृष्ण राम।।



मन राघव के चरण गहो या,

जानकी रमन की शरण चलो,
बोलो बनकर दिल से गुलाम,
रामकृष्ण श्रीकृष्ण राम।।



राघव सा कोई कृपालु नही,

माधव सा कोई दयालु नही,
आरत जन के आते हैं काम,
रामकृष्ण श्रीकृष्ण राम।।



धनुषधारी मुरालीधारी,

जयरघुवंशी जय बनवारी,
है प्रेमबिन्दु दोनों का धाम,
रामकृष्ण श्रीकृष्ण राम।।



रसना निशदिन भज हरिनाम,

रामकृष्ण श्री कृष्णराम भज,
रामकृष्ण श्रीकृष्ण राम,
दोनों सुखकर आनन्दधाम,
रामकृष्ण श्रीकृष्ण राम।।

Singer – Janhavi
Lyrics – Bindu ji Maharaj
Music Arrange – Ajay Vishwakarma
Upload – Chitrakoot Music Production


यह भी जानें:  हो तुझे ब्रम्हा विष्णु भोला ने हर हर गँगे बोला - Ho Tujhe Bramha Vishnu Bhola Ne Har Har Gange Bola - Hinduism FAQ
अस्वीकरण (Disclaimer) : नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर HinduismFAQ में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। 'HinduismFAQ' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may also like