भजन

समय का एक पहिया चलता है चेतावनी भजन लिरिक्स – Samay Ka Ek Pahiya Chalta Hai Chetavni Bhajan Lyrics – Hinduism FAQ

धर्म दर्शन वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें Join Now
  • – समय का पहिया निरंतर चलता रहता है और इसके साथ भाग्य भी बदलता रहता है।
  • – जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, जैसे कभी धूप होती है तो कभी छांव, कभी राजा होता है तो कभी रंक।
  • – इतिहास और पौराणिक कथाओं के उदाहरण देकर बताया गया है कि समय के अनुसार सब कुछ बदल जाता है।
  • – सत्य और धर्म की जीत होती है, लेकिन समय के अनुसार परिस्थितियां बदलती रहती हैं।
  • – समय की महत्ता को समझते हुए जीवन में धैर्य और संयम बनाए रखना चाहिए।
  • – समय के पहिये के आगे सभी समान हैं, चाहे राजा हो या साधु, सभी को समय की शक्ति स्वीकार करनी पड़ती है।

Thumbnail for samay-ka-ek-pahiya-chalta-hai-bhajan-lyrics

समय का एक पहिया चलता है,

दोहा – सदा रंक नही राव,
सदा मरदंग ना बाजे,
सदा धूप नही छाव,
सदा इंदर ना गाजे।
सदा न जोवन थर रहे,
सदा न काला केस,
विक्रम कहे बेताल सुनो,
सदा न राजा देश।
शीत हरि नित एक निशाचर,
लंक लहि वही दिन आयो।
एक दिन पाण्डव गए बन में,
एक दी से फिर राज कमायो।
एक दिन नल तजि दमयन्ती,
एक दिन से फिर छत्र धरायो,
सोच परवीन कब करिये,
किरतार विसंभर खेल रचायो।
समय समय में होत है,
समय समय की बात,
एक समय मे दिन बड़ा,
एक समय की रात।।



समय का एक पहिया चलता है,

उस पहिये के साथ किसी का,
भाग्य बदलता है,
समय का इक पहिया चलता है।।



लख घोड़ा लख पालकी,

सिर पर छतर धरे,
सत्यवादी राजा हरिचन्द्र देखो,
नीच घर नीर भरे,
उस राजा के लाल को देखो,
बिन कफन के जलता है,
समय का इक पहिया चलता है।।

यह भी जानें:  आप संग हो मेरे और क्या चाहिए भजन लिरिक्स - Hinduism FAQ % - Aap Sang Ho Mere Aur Kya Chahiye Bhajan Lyrics - Hinduism FAQ % - Hinduism FAQ


भरी सभा मे द्रुपद सुता को,

लाया अभिमानी,
भीष्म कर्ण द्रोण जा देखो,
एक नही मानी,
पाचो पांडव द्रुपद को देखो,
बैठे बैठे जलता है,
समय का इक पहिया चलता है।।



समय का पहिया एक दिन देखो,

दशरथ के आया,
सरयु नदी के तीर खड़ा,
वो बाण चलवाया,
बाण जा सरवन के लगो,
प्राण निकलता है,
समय का इक पहिया चलता है।।



हाथ जोड़ करि बिनती,

मन्दोदरी रानी,
बार बार संजय पर वो,
एक नही मानी,
कर साधु का भेष रावण,
सिया को छलता है,
समय का इक पहिया चलता है।।



बलख बखरा बादशाह,

सुल्तान बड़ा नामी,
सुन बांधी की बात मन मे,
हो गई हैरानी,
रथ पालकी तियाग सभी को,
वन को जाता है,
समय का इक पहिया चलता है।।



तुलसी नर का क्या बड़ा,

समय बड़ा बलवान,
काबे लूटी गोपिया,
वे अर्जुन वे ही बान,
समय से चलता शशि को देखो,
भान निकलता है,
समय का इक पहिया चलता है।।



समय का एक पहिया चलता है,

उस पहिये के साथ किसी का,
भाग्य बदलता है,
समय का इक पहिया चलता है।।

– गायक एवं प्रेषक –
श्यामनिवास जी।
9024989481


अस्वीकरण (Disclaimer) : नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर HinduismFAQ में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। 'HinduismFAQ' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may also like