भजन

साँवरे की सेवा में जो भी रम जाते है भजन लिरिक्स – Saawre Ki Seva Mein Jo Bhi Ram Jaate Hai Bhajan Lyrics – Hinduism FAQ

धर्म दर्शन वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें Join Now
  • – जीवन में कठिनाइयों और समस्याओं के बीच साँवरे (बाबा) की सेवा करने से मन को शांति और सुरक्षा मिलती है।
  • – सच्चे संकट के समय सगा भी साथ छोड़ सकता है, लेकिन बाबा ही संकट में सहारा बनते हैं।
  • – भगवन की उपदेशों को समझकर और उनका पालन करके जीवन में सुधार और सफलता मिलती है।
  • – मन, वचन और कर्म को सही दिशा में रखकर सत्कर्म करने से जीवन के कष्ट कम होते हैं।
  • – साँवरे की सेवा में रम जाने वाले लोग दुःखों से बच जाते हैं और उनका जीवन सुखमय होता है।

Thumbnail for sanware-ki-seva-me-jo-bhi-ram-jate-hai-lyrics

साँवरे की सेवा में,
जो भी रम जाते है,
बाबा ही संभाले उन्हें,
वो फिर दुःख ना पाते है,
साँवरे की सेवा में।।

तर्ज – आदमी मुसाफिर है।



जीवन में होते इतने झमेले,

इक दिन तो इंसा जाता अकेले,
बिता समय तो पछताते है,
साँवरे की सेवा में।।



अपना सगा हमने जिसको माना,

मुश्किल पड़ी तो निकला बेगाना,
संकट में बाबा ही काम आते है,
साँवरे की सेवा में।।



वक़्त सभी का बनता बिगड़ता,

समझे नजाकत वो है संभलता,
गीता में भगवन समझाते है,
साँवरे की सेवा में।।



मन और वचन कर्म हो ठीक तेरा,

‘चोखानी’ तो फिर कटता है फेरा,
सत कर्म ही ‘गिन्नी’ रह जाते है,
साँवरे की सेवा में।।



साँवरे की सेवा में,

जो भी रम जाते है,
बाबा ही संभाले उन्हें,
वो फिर दुःख ना पाते है,
साँवरे की सेवा में।।

Singer : Ginny Kaur


यह भी जानें:  मैं वारी जाऊं रे बलिहारी जाऊं रे म्हारे सतगुरु आंगण आया - Main Vaari Jaaun Re Balihari Jaaun Re Mhaare Satguru Aangan Aaya - Hinduism FAQ
अस्वीकरण (Disclaimer) : नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर HinduismFAQ में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। 'HinduismFAQ' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may also like