धर्म दर्शन वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें
Join Now
मुख्य बिंदु
- – भोले बाबा की भक्ति से सच्चे मन से पुकारने पर वे जरूर मिलेंगे।
- – भोले बाबा सभी के दाता हैं और पूरी दुनिया उनके चरणों की पूजा करती है।
- – उन्हें मिष्ठान या सेवा की आवश्यकता नहीं, केवल भक्ति रस की चाह होती है।
- – जो भक्त सच्चे दिल से भोले बाबा को पुकारते हैं, वे उनके सहारे संकटों से उबर जाते हैं।
- – भोले बाबा विभिन्न रूपों में प्रकट होते हैं, जैसे राम और कृष्ण के रूप में।
- – उनकी माया और लीला सभी पर छाई रहती है, जो भक्तों को आध्यात्मिक मार्ग दिखाती है।

भजन के बोल
प्रेम भक्ति से मिलकर पुकारो,
भोले बाबा हमारे मिलेंगे,
तन में भस्मी भभुति रमाये,
नाग गर्दन में धारे मिलेंगे ॥
वो हैं दाता जगत है भिखारी,
सब हैं उनके चरण के पुजारी,
उनकी चौखट पे ये दुनिया वाले,
अपनी झोली पसारे मिलेंगे ॥
उनको चाहिए न मिष्ठान मेवा,
ना वो चाहे किसी की भी सेवा,
उनको चाहे अगर कोई पाना,
भक्ति रस के सहारे मिलेंगे ॥
जिसने सच्चे है दिल से पुकारा,
उनको देते हैं भोले सहारा,
अपने भक्तों की नैय्या भंवर से,
‘लक्खा’ करते किनारे मिलेंगे ॥
BhaktiBharat Lyrics
राम के भेष में वो ही आए,
कृष्ण बनकर के लीला रचाये,
उनकी माया को ‘शर्मा’ क्या जाने,
वो कई रूप धारे मिलेंगे ॥
भजन वीडियो
अस्वीकरण (Disclaimer) : नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर HinduismFAQ में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। 'HinduismFAQ' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।
