भजन

शिव जी का नाम सुबह शाम भक्तो रटते रहना भजन लिरिक्स – Shiv Ji Ka Naam Subah Shaam Bhakto Ratte Rehna Bhajan Lyrics – Hinduism FAQ

धर्म दर्शन वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें Join Now
  • – शिव जी का नाम सुबह शाम जपने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।
  • – शिव शम्भु भोले शंकर की महिमा जानने वाले के घर कभी दुःख और हानि नहीं होती।
  • – शिव जी भक्तों के संकट हराते हैं और भव सागर से पार लगाते हैं।
  • – जल, भांग, धतुरा आदि चढ़ाने से शिव जी प्रसन्न होते हैं और सभी कष्ट दूर करते हैं।
  • – शिव जी त्रिलोक के स्वामी हैं और सभी के पालनहार हैं, जिनकी भक्ति से मुक्ति मिलती है।
  • – समय अनमोल है, इसलिए शिव जी का नाम निरंतर जपना चाहिए और उनका नमन करना चाहिए।

Thumbnail for shiv-jee-ka-naam-subah-shaam-bhakto-ratate-rahana-lyrics

शिव जी का नाम सुबह शाम,
भक्तो रटते रहना,
शिव परमेश्वर शिव रामेश्वर,
शिव नागेश्वर ओम्कारेश्वर,
महाकालेश्वर सबके ईश्वर,
शिव जी का नाम सूबह शाम,
भक्तो रटते रहना।।

तर्ज – छोड़ेंगे ना हम तेरा साथ।



शिव शम्भु भोले शंकर की,

महिमा जिसने जानी,
उस घर में दुःख कभी नहीं आते,
होती कभी नहीं हानि,
शिव है दाता भाग्य विधाता,
मुक्ति पाए जो दर आता,
इक लोटा जल इनपे चढ़ाता,
शिव जी का नाम सूबह शाम,
भक्तो रटते रहना।।



भव सागर में डूबती नैया,

शिव ही पार लगाते,
ऐसे है भोले भंडारी,
घर घर धन बरसाते,
सब के प्यारे नाथ हमारे,
पालनहारे सबके सहारे,
गूंज रहे शिव के जयकारे,
शिव जी का नाम सूबह शाम,
भक्तो रटते रहना।।



इक लोटा जल से खुश होते,

झोली भर देते है,
भांग धतुरा जो भी चढ़ाए,
दुःख सब हर लेते है,
ब्रम्हा को वेद दिए,
रावण को लंका,
तीनो लोको में शिव का डंका,
शिव जी का नाम सूबह शाम,
भक्तो रटते रहना।।

यह भी जानें:  भजन: भोले ने जिसे चाहा, मस्ताना बना डाला - Shiv Bhajan: Bhole Ne Jise Chaha Mastana Bana Dala - Bhajan: Bhole Ne Jise Chaha, Mastana Bana Dala - Shiv Bhajan: Bhole Ne Jise Chaha Mastana Bana Dala - Hinduism FAQ


दुनिया वालों शिव को मना लो,

सोए भाग्य जगा लो,
समय बड़ा अनमोल है भक्तो,
व्यर्थ ना इसको टालो,
करुणाकर शिव डमरूधर शिव,
कर लो नमन तुम शीश झुकाकर,
शिव जी का नाम सूबह शाम,
भक्तो रटते रहना।।



शिव जी का नाम सुबह शाम,

भक्तो रटते रहना,
शिव परमेश्वर शिव रामेश्वर,
शिव नागेश्वर ओम्कारेश्वर,
महाकालेश्वर सबके ईश्वर,
शिव जी का नाम सूबह शाम,
भक्तो रटते रहना।।

स्वर – राकेश काला जी।


अस्वीकरण (Disclaimer) : नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर HinduismFAQ में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। 'HinduismFAQ' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may also like