भजन

शिव शंकर भोले कैलाशी तेरे दरश को अखियां है प्यासी – Shiv Shankar Bhole Kailashi Tere Darsh Ko Akhiyan Hai Pyasi – Hinduism FAQ

धर्म दर्शन वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें Join Now
  • – यह भजन भगवान शिव की महिमा और उनके कैलाश पर्वत पर निवास का वर्णन करता है।
  • – शिव जी की जटाओं में गंगा का प्रवाह और माथे पर चंद्रमा की सुंदरता का उल्लेख है।
  • – भगवान शिव को देवों के देव, महादेव और सभी की नैया के रक्षक के रूप में पूजा गया है।
  • – भक्त शिव जी के दर्शन की तीव्र इच्छा रखते हैं और उनसे कृपा की प्रार्थना करते हैं।
  • – भजन में हरिद्वार, रामेश्वर और काशी जैसे पवित्र स्थलों का भी उल्लेख है, जो शिव जी से जुड़े हैं।
  • – स्वर अंजलि जैन द्वारा प्रस्तुत यह भजन भक्तिमय और भावपूर्ण है।

Thumbnail for shiv-shankar-bhole-kailashi-bhajan-lyrics

शिव शंकर भोले कैलाशी,
तेरे दरश को अखियां है प्यासी,
शिव शंकर भोले कैलाशी।।

तर्ज – कान्हा आन बसों वृन्दावन में।



तेरी जटा बिच गंगा धारा,

माथे पर सोहे चंदा प्यारा,
प्रभु तू सब जग से है न्यारा,
मेरे भोलेनाथ घट घट वासी,
शिव शंकर भोलें कैलाशी,
तेरे दरश को अखियां है प्यासी,
शिव शंकर भोले कैलाशी।।



देवों के देव महादेव हो तुम,

सबकी नैया के खेव हो तुम,
हो सबसे बड़े प्रभु दानी तुम,
दुनिया तेरे तेरे चरणों की दासी,
शिव शंकर भोलें कैलाशी,
तेरे दरश को अखियां है प्यासी,
शिव शंकर भोले कैलाशी।।



एक बार दर्शन दे जाना,

ये मन है मेरा प्रभु दीवाना,
कोई करना नहीं बहाना तुम,
मेरे दीनदयाला अविनाशी,
शिव शंकर भोलें कैलाशी,
तेरे दरश को अखियां है प्यासी,
शिव शंकर भोले कैलाशी।।



मैं दरश दीवानी तेरी हूँ,

संकट ने प्रभु जी घेरि हूँ,
ढूंढा रामेश्वर और काशी,
शिव शंकर भोलें कैलाशी,
शिव शंकर भोलें कैलाशी,
तेरे दरश को अखियां है प्यासी,
शिव शंकर भोले कैलाशी।।

यह भी जानें:  गुरु नाम का मैं नशा चाहती हूँ गुरु भजन लिरिक्स - Guru Naam Ka Main Nasha Chahti Hoon Guru Bhajan Lyrics - Hinduism FAQ


प्रभु तेरे कांवड़ लाई हूँ,

चल हरिद्वार से आई हूँ,
प्रभु तेरी आस लगाई है,
तेरा ‘रुकम’ भी दर्शन अभिलाषी,
शिव शंकर भोलें कैलाशी,
तेरे दरश को अखियां है प्यासी,
शिव शंकर भोले कैलाशी।।



शिव शंकर भोले कैलाशी,

तेरे दरश को अखियां है प्यासी,
शिव शंकर भोले कैलाशी।।

स्वर – अंजलि जैन।


अस्वीकरण (Disclaimer) : नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर HinduismFAQ में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। 'HinduismFAQ' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may also like