भजन

श्याम देखि जो सूरत तेरी हमारे घर चाँद निकला भजन लिरिक्स – Shyam Dekhi Jo Surat Teri Hamare Ghar Chand Nikla Bhajan Lyrics – Hinduism FAQ

धर्म दर्शन वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें Join Now
  • – यह कविता श्याम (कान्हा) की सुंदरता और उनके आगमन से घर में आई खुशियों का वर्णन करती है।
  • – कवि ने श्याम की सूरत को चाँद से तुलना करते हुए कहा है कि उनके आने से घर में उजाला और आनंद फैल गया है।
  • – श्याम के आने से दिल वीराना महक उठा है और वातावरण सुनहरा हो गया है।
  • – चाँद की चमक और उसकी एक झलक को बहुत महत्वपूर्ण बताया गया है, जो घर को रोशन कर देती है।
  • – बादल, बिजली जैसी प्राकृतिक घटनाओं के बीच भी श्याम की चाँदनी सब कुछ घेर लेती है और अंधकार मिटा देती है।
  • – कविता में श्याम के सौंदर्य और उनके प्रभाव को अत्यंत सकारात्मक और प्रेरणादायक रूप में प्रस्तुत किया गया है।

Thumbnail for shyam-dekhi-jo-surat-teri-lyrics

श्याम देखि जो सूरत तेरी,
हमारे घर चाँद निकला।।

तर्ज – गली में आज चाँद निकला।



श्लोक – ऐ फलक के चाँद,

मैने भी एक चाँद देखा है,
तुझमे तो दाग है लाखो,
मेने तो बेदाग़ देखा है।

श्याम देखि जो सूरत तेरी,
हमारे घर चाँद निकला,
अब मिट गई है रात अँधेरी,
हमारे घर चाँद निकला।।



जबसे हुआ है कान्हा का आना,

महक उठा है दिल वीराना,
जर्रा जर्रा हुआ है सुनहरी,
हमारे घर चाँद निकला,
श्याम देखी जो सूरत तेरी,
हमारे घर चाँद निकला।।



ये चंदा तो आए जाए,

चाँद सूरज को ये चमकाए,
इसकी एक झलक ही बहुत है री,
हमारे घर चाँद निकला,
श्याम देखी जो सूरत तेरी,
हमारे घर चाँद निकला।।



बादल हो या बिजली चमके,

श्याम हमारा दूना चमके,
इसकी चांदनी ने धरती घेरि,
हमारे घर चाँद निकला,
श्याम देखि जो सूरत तेरी,
हमारे घर चाँद निकला।।

यह भी जानें:  श्यामा कर ना बहाना तेनु आज मैं नचाना भजन लिरिक्स - Shyama Kar Na Bahana Tenu Aaj Main Nachana Bhajan Lyrics - Hinduism FAQ


श्याम देखी जो सूरत तेरी,

हमारे घर चाँद निकला,
अब मिट गई है रात अँधेरी,
हमारे घर चाँद निकला।।


अस्वीकरण (Disclaimer) : नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर HinduismFAQ में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। 'HinduismFAQ' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may also like