भजन

श्याम मेरे संग रहना खाटू श्याम भजन लिरिक्स – Shyam Mere Sang Rehna Khatu Shyam Bhajan Lyrics – Hinduism FAQ

धर्म दर्शन वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें Join Now
  • – यह भजन श्याम (भगवान कृष्ण) के प्रति गहरा प्रेम और भक्ति व्यक्त करता है।
  • – भजन में श्याम के साथ जीवन भर साथ रहने की प्रार्थना की गई है, चाहे दुनिया में कोई भी विपत्ति आए।
  • – श्याम के गुणों का गुणगान करते हुए, उनके साथ होने से जीवन में उजाला और सुख की अनुभूति होती है।
  • – भक्त अपने श्याम से निरंतर कृपा और नजर दया की कामना करता है।
  • – भजन में खाटू धाम के बाबा श्याम के प्रति श्रद्धा और भक्ति का विशेष उल्लेख है।
  • – यह भजन संजय शर्मा हिसार द्वारा रचित है, जो श्याम भक्ति का पुराना भक्त है।

Thumbnail for shyam-mere-sang-rehna-lyrics

श्याम मेरे संग रहना,
तेरा मेरा मेरा तेरा साथ है पुराना,

दुनिया जले तो जले,
श्याम मेरे संग रहना।।



मैं तो तेरे पिछे चलूँ,

तू है मेरे आगे,
जब तेरा साथ मिला,
डर काहे लागे,
बात पते की कहे कहने वाला,
दुनिया जले तो जले,
श्याम मेरे संग रहना।।



गुण तेरे गाके मैं तो,

मौज मनाऊँ,
जो भी कूछ मांगु,
तेरे दर से मैं पाऊँ,
अँधियारी जिन्दगी में,
कर दिया उजाला,
दुनिया जले तो जले,
श्याम मेरे संग रहना।।



जितना तू देगा,

मैं तो उसमे ही राजी,
बस मेरे श्याम रखो,
नज़र दया की,
हम सब कहें बाबा,
हमे ना भुलाना,
दुनिया जले तो जले,
श्याम मेरे संग रहना।।



खाटू मे बिराजे बाबा,

शोभा अति प्यारी,
नीला घोड़ा संग तेरे,
मोरछडी धारी,
‘श्याम सुन्दर शर्मा’ तेरा,
भक्त है पुराना,
दुनिया जले तो जले,
श्याम मेरे संग रहना।।



तेरा मेरा मेरा तेरा साथ है पुराना,

दुनिया जले तो जले,
श्याम मेरे संग रहना,

श्याम मेरे संग रहना।।

यह भी जानें:  एक हड्डी मुझसे करने लगी बयान रे सांवरिया लिरिक्स - Ek Haddi Mujhse Karne Lagi Bayaan Re Sanwariya Lyrics - Hinduism FAQ

– भजन प्रेषक –
संजय शर्मा हिसार
09896373590


अस्वीकरण (Disclaimer) : नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर HinduismFAQ में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। 'HinduismFAQ' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may also like