धर्म दर्शन वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें
Join Now
- – यह गीत बाबा श्याम के प्रति भक्ति और आस्था को दर्शाता है, जो भक्तों के लिए संकटों से मुक्ति और सहारा हैं।
- – गीत में बाबा श्याम को “खिवईया सांवरा” के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जो नाव पार लगाकर भक्तों को सुरक्षित पहुंचाते हैं।
- – भक्त बाबा श्याम से प्रेम और आशीर्वाद की प्रार्थना करते हैं, और उनका हाथ पकड़कर जीवन भर साथ निभाने की इच्छा व्यक्त करते हैं।
- – यह भजन भक्तों की निरंतर भक्ति, समर्पण और बाबा श्याम के प्रति विश्वास को उजागर करता है।
- – गीत में बाबा श्याम को सभी का सहारा और संकटमोचक बताया गया है, जो हर जन्म से भक्तों के पुजारी हैं।

श्याम सांवरिया आजा,
छम छम रोये अँखिया,
तू नीले चढ़ आजा,
हमें आसरा तेरा है,
हारे का सहारा सबका,
बाबा श्याम हमारा है।।
तर्ज – ये मेरी अर्जी है मै वैसी बन जाऊं।
मुश्किलों से बचाता है,
बन के खिवईया सांवरा,
नैया पार लगाता है,
हम दर तेरे आएँगे,
एक बार हाथ पकड लो,
हम कभी ना छुडायेगे।।
छवि सुंदर प्यारी है,
एक बार कह दो सांवरे,
अब हमारी बारी है,
तेरे दर के भिखारी है,
कई जन्मो से सांवरे,
हम तेरे पुजारी है।।
कुछ और ना भाता है,
भाव का भूखा सांवरा,
ये तो प्यार लुटाता है,
इतना सा कर्म कर दे,
जब भी पुकारे तुझको,
तू आने का वर दे दे।।
श्याम सांवरिया आजा,
छम छम रोये अँखिया,
तू नीले चढ़ आजा,
हमें आसरा तेरा है,
हारे का सहारा सबका,
बाबा श्याम हमारा है।।
Singer : Sanjay Gulati
अस्वीकरण (Disclaimer) : नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर HinduismFAQ में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। 'HinduismFAQ' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।
