भजन

श्याम सुधा रस जिसको पीना आ जाता है भजन लिरिक्स – Shyam Sudha Ras Jisko Peena Aa Jata Hai Bhajan Lyrics – Hinduism FAQ

धर्म दर्शन वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें Join Now
  • – श्याम सुधा रस का सेवन करने वाला व्यक्ति जीवन को सही ढंग से जीना सीख जाता है।
  • – श्याम भक्ति में लीन व्यक्ति को संसार की सारी खुशियाँ प्राप्त होती हैं।
  • – श्याम नाम का स्मरण और भक्ति करने से व्यक्ति को संसार की भौतिक चीजों की चिंता नहीं रहती।
  • – प्रभु श्याम के चिंतन में मग्न व्यक्ति का जीवन समर्पित और सुखमय होता है।
  • – श्याम सुधा रस का स्वाद अद्भुत होता है, जो व्यक्ति को आनंदित और जीवन में उत्साह से भर देता है।
  • – श्याम भक्ति से व्यक्ति हर परिस्थिति में मुस्कुराता रहता है और जीवन का सही आनंद लेता है।

Thumbnail for shyam-sudha-ras-jisko-pina-aa-jata-hai-lyrics

श्याम सुधा रस जिसको,
पीना आ जाता है,
सुनो साथियों उसको,
जीना आ जाता है।।

तर्ज – सावन का महीना।



जिसकी लगन लगी,

श्याम पिया से,
क्या क्या मिला है पूछो,
उसके जिया से,
सारे जग की खुशियां,
वो तो पा जाता है,
सुनो साथियों उसको,
जीना आ जाता है।

श्याम सूधा रस जिसको,
पीना आ जाता है,
सुनो साथियों उसको,
जीना आ जाता है।।



भर भर के पिए प्याला,

जो भी श्याम नाम का,
उसको सुहाना लागे,
रूप घनश्याम का,
दुनिया का नजारा,
उसको नहीं भाता है,
सुनो साथियों उसको,
जीना आ जाता है।

श्याम सूधा रस जिसको,
पीना आ जाता है,
सुनो साथियों उसको,
जीना आ जाता है।।



चिंतन प्रभु का करता,

रहता मगन है,
श्याम को समर्पित उसका,
सारा ही जीवन है,
हर हालत में देखो,
वो तो मुस्काता है,
सुनो साथियों उसको,
जीना आ जाता है।

श्याम सूधा रस जिसको,
पीना आ जाता है,
सुनो साथियों उसको,
जीना आ जाता है।।

यह भी जानें:  मायूस हो के तेरे दरबार आ गया हूँ भजन लिरिक्स - Mayuus Ho Ke Tere Darbaar Aa Gaya Hoon Bhajan Lyrics - Hinduism FAQ


चख के देखो कैसा,

स्वाद है निराला,
रख ले जुबा पे ‘बिन्नू’,
हो जा मतवाला,
अपने ही हाथो से,
इसे श्याम पिलाता है,
सुनो साथियों उसको,
जीना आ जाता है।

श्याम सूधा रस जिसको,
पीना आ जाता है,
सुनो साथियों उसको,
जीना आ जाता है।।


अस्वीकरण (Disclaimer) : नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर HinduismFAQ में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। 'HinduismFAQ' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may also like