धर्म दर्शन वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें
Join Now
- – जीवन में अनावश्यक चीजों के लिए अपनी नींद और शांति खोना उचित नहीं है।
- – सुख और दुःख दोनों जीवन के आवश्यक हिस्से हैं, जो हमें प्रभु की याद दिलाते हैं।
- – अच्छे फल पाने के लिए संसार में अच्छे कर्मों के बीज बोना जरूरी है।
- – सफलता के लिए खोना नहीं, बल्कि सही कर्म करना और बोना आवश्यक है।
- – सोना (अर्थात् विश्राम और संतुलन) जीवन में सबसे ज्यादा जरूरी है।

गंवाया नींद को उसके लिए,
जो ना जरुरी है,
अरे सोना से भी ज्यादा,
तुझे सोना जरुरी है।।
तर्ज – अगर दिलबर की रुस्वाई।
सुख में क्यों भूलते है लोग,
सुख उसको दिया जिसने,
याद आए प्रभु जीवन में,
याद आए प्रभु जीवन में,
दुःख भी होना जरुरी है।
अरे सोना से भीं ज्यादा,
तुझे सोना जरुरी है।।
अगर सद्फल की चाहत है,
तो इसके वास्ते तुझको,
बीज सत्कर्म का संसार में,
बीज सत्कर्म का संसार में,
बोना जरुरी है,
अरे सोना से भीं ज्यादा,
तुझे सोना जरुरी है।।
लोग कहते है की पाने के लिए,
खोना जरुरी है,
हरी कहता है की,
हरी कहता है की,
खोना नहीं बोना जरुरी है,
अरे सोना से भीं ज्यादा,
तुझे सोना जरुरी है।।
गंवाया नींद को उसके लिए,
जो ना जरुरी है,
अरे सोना से भी ज्यादा,
तुझे सोना जरुरी है।।
स्वर – धीरज कान्त जी।
अस्वीकरण (Disclaimer) : नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर HinduismFAQ में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। 'HinduismFAQ' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।
