भजन

सुदामा खड़ा तेरे दर सांवरे भजन लिरिक्स – Sudama Khada Tere Dar Sanware Bhajan Lyrics – Hinduism FAQ

धर्म दर्शन वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें Join Now
  • – यह गीत सुदामा की कृष्ण के प्रति भक्ति और आस्था को दर्शाता है, जहाँ सुदामा अपने दरबार पर खड़े होकर कृष्ण से सहायता और कृपा की प्रार्थना कर रहे हैं।
  • – गीत में सुदामा की गरीबी और उनके कृष्ण के साथ गहरे नाते का उल्लेख है, जो चाहे गरीब हो या अमीर, उनका प्रेम और विश्वास अटूट है।
  • – सुदामा अपनी कठिनाइयों, भूख-प्यास और जीवन की परेशानियों को कृष्ण के सामने रखकर उनकी दया और संरक्षण की कामना करते हैं।
  • – गीत में कृष्ण को दीनदयाल और मन की बात समझने वाला बताया गया है, जो बिना मांगे भी भक्तों की सहायता करते हैं।
  • – सुदामा की विनम्रता और कृष्ण के प्रति पूर्ण समर्पण गीत की मुख्य भावना है, जो भक्तिभाव को प्रगट करता है।

Thumbnail for sudama-khada-tere-dar-sanware-lyrics

सुदामा खड़ा तेरे दर सांवरे,

दोहा – मेरी कागज़ की कश्ती कान्हा,
तुम इसको पार लगाओ,
हार के आया द्वार पे तेरे,
आकर गले से लगाओ।

सुदामा खड़ा तेरे दर सांवरे,
कर दो कृपा की,
कर दो कृपा की नजर सांवरे,
सुदामा खड़ा तेरे दर साँवरे,
सुदामा खड़ा तेरे दर सांवरे।।



रहूं गरीब या बनु सेठ ये,

कभी चाहूँ दाता,
दुआ करूँ की टूट ना पाए,
मेरा तुम्हारा नाता,
दुआए करेंगी,
दुआए करेंगी असर सांवरे,
सुदामा खड़ा तेरे दर साँवरे,
सुदामा खड़ा तेरे दर सांवरे।।



निर्धन जान मुझको मोहन,

तू बिसरा ना देना,
हार गया मैं इस दुनिया से,
क्या क्या पड़ा है सहना,
मुझे ले लो अपनी,
मुझे ले लो अपनी शरण सांवरे,
सुदामा खड़ा तेरे दर साँवरे,
सुदामा खड़ा तेरे दर सांवरे।।

यह भी जानें:  सुन मेरे कान्हा ज़रा ये बताना खफा हमसे तू क्यूँ हो गया लिरिक्स - Sun Mere Kanha Zara Ye Batana Khafa Humse Tu Kyun Ho Gaya Lyrics - Hinduism FAQ


भूख प्यास से है अपनी,

बडी पुरानी यारी,
कैसे भोग लगाउं तुझको,
सूझे नही मुरारी,
मात आजमा तू मेरा,
मात आजमा तू मेरा सब्र सांवरे,
सुदामा खड़ा तेरे दर साँवरे,
सुदामा खड़ा तेरे दर सांवरे।।



तुझपे भरोसा करके मोहन,

जो तेरे दर आते,
दीनदयाल तू जाने मन की,
बिन मांगे सब पाते,
तेरे ‘पाल’ की भी ले ले,
तेरे ‘पाल’ की भी लेले खबर सांवरे,
सुदामा खड़ा तेरे दर साँवरे,
सुदामा खड़ा तेरे दर सांवरे।।



सुदामा खड़ा तेरे दर सांवरे,

कर दो कृपा की,
कर दो कृपा की नजर सांवरे,
सुदामा खड़ा तेरे दर साँवरे,
सुदामा खड़ा तेरे दर सांवरे।।

गायक – विशाल मित्तल।


अस्वीकरण (Disclaimer) : नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर HinduismFAQ में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। 'HinduismFAQ' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may also like