भजन

सूरत बड़ी है प्यारी माँ की मूरत की क्या बात है भजन लिरिक्स – Surat Badi Hai Pyari Maa Ki Moorat Ki Kya Baat Hai Bhajan Lyrics – Hinduism FAQ

धर्म दर्शन वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें Join Now
  • – यह कविता माँ की सुंदरता और दिव्यता का वर्णन करती है, जिसमें उनका सुनहरा मुकुट और त्रिशूल-चक्र उनके हाथों में दिखाए गए हैं।
  • – माँ को तीनों लोकों में अद्वितीय और सर्वोच्च माना गया है, जिनकी छवि और रूप सभी को प्रिय हैं।
  • – भक्तों के भजन से माँ प्रसन्न होती हैं और उनके ऊपर फूलों की बरसात होती है।
  • – माँ की सवारी सिंह पर है, जो उनकी शक्ति और शान को दर्शाता है।
  • – कविता में माँ की पूजा और उनके दर्शन के लिए भक्तों के आगमन का उल्लेख है, जो बिगड़े कार्यों को सुधारते हैं।
  • – पूरे गीत में माँ की अद्भुत और निराली ठाट की प्रशंसा की गई है, जो सभी के मन को मोह लेती है।

Thumbnail for surat-badi-hai-pyari-maa-ki-lyrics

सूरत बड़ी है प्यारी माँ की,
मूरत की क्या बात है,
सर पर सोहे मुकुट सुनहरा,
त्रिशूल चक्र भी हाथ है,
सज धज कर बैठी हो मैया,
अजब निराली ठाट है,
वाह वाह क्या बात है,
वाह वाह क्या बात है।।



छवि तुम्हारी ऐसी मैया,

दूजी कोई और नहीं,
तीन लोक तेरे जैसा,
दूजा माँ सिरमौर नहीं,
लाल लाल मेहंदी ज्वाला जी,
रची तुम्हारे हाथ है,
वाह वाह क्या बात है,
वाह वाह क्या बात है।।



हर एक रूप में प्यारी लगती,

सबका चित्त चुराती हो,
भक्त तुम्हारा भजन करे तो,
मन ही मन मुस्काती हो,
अंबर से होती है तुझपे,
फूलो की बरसात है,
वाह वाह क्या बात है,
वाह वाह क्या बात है।।



आज तुम्हारे इस दर्शन को,

सेवक तुम्हारे आये है,
चोखानी के तुमने ही तो,
बिगड़े काज बनाये है,
सिंघ सवारी करती मैया,
अजब निराली शान है,
वाह वाह क्या बात है,
वाह वाह क्या बात है।।

यह भी जानें:  मत घबरा नादान श्याम तेरा आएगा भजन लिरिक्स - Mat Ghabra Nadaan Shyam Tera Aayega Bhajan Lyrics - Hinduism FAQ


सूरत बड़ी है प्यारी माँ की,

मूरत की क्या बात है,
सर पर सोहे मुकुट सुनहरा,
त्रिशूल चक्र भी हाथ है,
सज धज कर बैठी हो मैया,
अजब निराली ठाट है,
वाह वाह क्या बात है,
वाह वाह क्या बात है।।


अस्वीकरण (Disclaimer) : नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर HinduismFAQ में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। 'HinduismFAQ' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may also like