- – वृन्दावन धाम को अत्यंत पवित्र और सुखद स्थान बताया गया है, जहाँ राधा नाम का जाप करने से सभी विपदाएँ समाप्त हो जाती हैं।
- – ब्रज की मिट्टी में लौटकर तन-मन के दोष मिटाने और निष्काम कर्म करने का संदेश दिया गया है।
- – वृन्दावन की प्राकृतिक सुंदरता और बंशीवट की छाँव में प्रेम की मधुरता का अनुभव करने का वर्णन है।
- – श्याम नाम का स्मरण करने से जीवन के तम और बंधन दूर होते हैं, और श्याम के पीछे चलने का आह्वान किया गया है।
- – पूरे गीत में वृन्दावन और राधा नाम की महिमा का गुणगान किया गया है, जो भक्तों के लिए आध्यात्मिक शांति और आनंद का स्रोत है।

वृन्दावन आके प्यारे रटले राधा नाम,
श्लोक – बैकुंठ में भी जो ना मिले,
वो सुख वृन्दावन धाम में है,
कितनी भी बड़ी विपदा हो चाहे,
समाधान तेरे एक नाम मे है।
प्यारा वृन्दावन धाम,
न्यारा वृन्दावन धाम,
सारे जग से निराला बृज धाम,
वृन्दावन आके प्यारे रटले राधा नाम,
वृन्दावन आके प्यारे रटले राधा नाम।।
ब्रज की रज में लौट लगाए,
तन मन के सब खोट मिटाये,
जग के कर्म करे निष्काम,
वृन्दावन आके प्यारे रटले राधा नाम।।
वृन्दावन की कुंजी गलिन में,
बंशीवट की छाव भलिन में,
पियेंगे प्रेम सुधा हर शाम,
वृन्दावन आके प्यारे रटले राधा नाम।।
श्यामा श्यामा नाम रटेंगे,
पीछे पीछे श्याम चलेंगे,
मिटेंगे जग के बंध तमाम,
वृन्दावन आके प्यारे रटले राधा नाम।।
प्यारा वृन्दावन धाम,
न्यारा वृन्दावन धाम,
सारे जग से निराला बृज धाम,
वृन्दावन आके प्यारे रटले राधा नाम,
वृन्दावन आके प्यारे रटले राधा नाम।।
– गायक एवं प्रेषक –
श्री रूप बसंत जी
7354500706
