भजन

जिद अपनी छोड़ भजन लिरिक्स – Zid Apni Chhod Bhajan Lyrics – Hinduism FAQ

धर्म दर्शन वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें Join Now
  • – भजन में रावण को अपनी जिद छोड़कर प्रभु से नाता जोड़ने की सलाह दी गई है।
  • – रावण की जिद के कारण उसकी सोने की लंका उजड़ जाएगी।
  • – रावण ने सीता का अपहरण किया, जिसके कारण उसे हार का सामना करना पड़ेगा।
  • – भजन में श्रीराम की शरण लेने और माफी मांगने का संदेश दिया गया है।
  • – प्रभु श्रीराम को वनवासी और अलख निरंजन ईश्वर बताया गया है, जिनकी शरण में आना चाहिए।
  • – अंत में जिद छोड़कर प्रभु से जुड़ने पर ही कल्याण की प्राप्ति संभव है।

जिद अपनी छोड़, जिद अपनी छोड़
( तर्ज :- वादा न तोड़ )

ज़िद अपनी छोड़, ज़िद अपनी छोड़
तेरी सोने की लंका उजड़े ऽऽऽ…
नाता प्रभु से जोड़, जिद अपनी छोड़,
तेरी सोने की लंका उजड़े ऽऽऽ…॥

बना भेष जोगी का सिया तूने चुराई।
मजा इसका चखायेँगे तुझे रघुराई।
जीतेगा ना तू उनसे लड़के ऽऽऽ॥१॥
जिद अपनी … नाता प्रभु …

जो होता तू वीर लाता जानकी को ब्याह के।
चोर ही कहलाया रावण सिया को चुराके।
तेरी करनी का फल अब भोगना पड़े ऽऽऽ॥२॥
जिद अपनी … नाता प्रभु …

लौटा दे जनक सुता को इसमेँ तेरी खैर।
शरण मेँ जा श्रीराम की तजके तू बैर।
माफ तुझे प्रभु कर देँगे ऽऽऽ॥३॥
जिद अपनी … नाता प्रभु …

समझ न रावण तू राम को वनवासी।
अलख निरंजन ईश्वर वो घट-घट वासी।
‘खेदड़’ क्योँ न शरण प्रभु की पड़े ऽऽऽ॥४॥
जिद अपनी … नाता प्रभु …

ज़िद अपनी छोड़, ज़िद अपनी छोड़
तेरी सोने की लंका उजड़े ऽऽऽ…
नाता प्रभु से जोड़, जिद अपनी छोड़,
तेरी सोने की लंका उजड़े ऽऽऽ…॥
Bhajan By “PKhedar”

यह भी जानें:  राम सम नहीं कोई और उदार लिरिक्स - Ram Sam Nahin Koi Aur Udaar Lyrics - Hinduism FAQ

 

अस्वीकरण (Disclaimer) : नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर HinduismFAQ में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। 'HinduismFAQ' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may also like