भजन

भजन: अम्बे अम्बे भवानी माँ जगदम्बे – Bhajan: Ambe Ambe Bhavani Maa Jagdambe – Hinduism FAQ

धर्म दर्शन वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें Join Now

मुख्य बिंदु

  • – यह भजन माँ दुर्गा के प्रति समर्पित है, जो जगदम्बा, भवानी और अम्बे के रूप में पूजी जाती हैं।
  • – माँ दुर्गा अपने भक्तों को ज्ञान, अभय और संकटमोचन वरदान प्रदान करती हैं।
  • – भजन में माँ को ब्रह्माणी, कमला रानी, शिवपटरानी, काली, गौरी, कन्या, किशोरी और दुर्गा के रूप में वर्णित किया गया है।
  • – भक्त माँ के नाम का जाप कर उनके गुणगान करते हैं और उनसे कृपा की प्रार्थना करते हैं।
  • – माँ के नाम से असुर भयभीत हो जाते हैं और उनके चरणों में आकर भक्तों को सुरक्षा और आनंद मिलता है।
  • – यह भजन माँ के प्रति श्रद्धा, भक्ति और उनके संरक्षण की अनुभूति को दर्शाता है।

Thumbnail for bhajan-ambe-ambe-bhavani-maa-jagdambe-lyrics

भजन के बोल

अम्बे अम्बे माँ अम्बे अम्बे,
अम्बे अम्बे भवानी माँ जगदम्बे ॥
श्लोक – जिसने वर माँगा,
तो वरदान दिया है तुमने,
मुर्ख से मुर्ख को भी ज्ञान,
दिया है तुमने,
पुकारा जिसने भी नाम,
तेरा मेरी मैया,
उसको संकट में भी,
अभय दान दिया है तुमने ॥
कब से बुलाऊँ मेरे घर आओ माँ,
अब तो पहाड़ो से उतर आओ माँ,
अम्बे अम्बे माँ अम्बे अम्बे,
अम्बे अम्बे भवानी माँ जगदम्बे,
रस्ता निहारे तेरा पंथ बुहारे माँ,
रस्ता निहारे तेरा पंथ बुहारे माँ,
तेरे बालक पुकारे जी,
अम्बे अम्बे माँ अम्बे अम्बे,
अम्बे अम्बे भवानी माँ जगदम्बे ॥
तू ही ब्रम्हाणी तू कमला रानी,
तू ही शिव पटरानी,
जगत का पालन,
जगत संचालन,
करे तू मन मानी,
तू ही काली तू ही गौरी,
तू ही कन्या तू किशोरी,
तू ही दुर्गा भवानी,
अम्बे अम्बे माँ अंबे अंबे,
अम्बे अम्बे भवानी माँ जगदम्बे ॥
ब्रम्हा नित गावे नारायण ध्यावे,
सदा भोले ध्यान करे,
देव ऋषि ज्ञानी,
जोगी और ध्यानी,
तेरा गुणगान करे,
जग जड़ चेतन तेरा माँ भजन,
जग जड़ चेतन तेरा माँ भजन,
यहां हर एक प्राणी,
अम्बे अम्बे माँ अंबे अंबे,
अम्बे अम्बे भवानी माँ जगदम्बे ॥
सिंह चढ़ गाजे असुर डर भागे,
तेरा जब नाम सुने,
नहीं डरते वो,
मौज करते वो,
चरण जो चूमे तेरे,
आया दास बिहारी,
‘लख्खा’ तेरा माँ पुजारी,
अब करो मेहरबानी जी,
अम्बे अम्बे माँ अंबे अंबे,
अम्बे अम्बे भवानी माँ जगदम्बे ॥
अम्बे अम्बे माँ अम्बे अम्बे,
अम्बे अम्बे भवानी माँ जगदम्बे,
रस्ता निहारे तेरा पंथ बुहारे माँ,
रस्ता निहारे तेरा पंथ बुहारे माँ,
तेरे बालक पुकारे जी,
अम्बे अम्बे माँ अम्बे अम्बे,
अम्बे अम्बे भवानी माँ जगदम्बे ॥

यह भी जानें:  शिव भजन: ऐसी भक्ति महादेव दे दो हमें - Aisi Bhakti Mahadev De Do Hame - Bhajan: Shiv Bhajan: Aisi Bhakti Mahadev De Do Hame - Hinduism FAQ

भजन वीडियो

अस्वीकरण (Disclaimer) : नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर HinduismFAQ में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। 'HinduismFAQ' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may also like