भजन

श्री मद भागवत में अक्षर होते सात भजन लिरिक्स – Shri Mad Bhagwat Mein Akshar Hote Saat Bhajan Lyrics – Hinduism FAQ

धर्म दर्शन वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें Join Now
  • – कविता में सात की संख्या की महत्ता और उसके विभिन्न पहलुओं को दर्शाया गया है, जैसे सात अक्षर, सात दिन, सात रातें।
  • – गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा में सात कोस की दूरी और कान्हा द्वारा सात दिनों तक पर्वत उठाने का उल्लेख है।
  • – महाभारत के चक्रव्यूह में सात द्वार और अभिमन्यु की कहानी को भी सात से जोड़ा गया है।
  • – सात समुंदर, सात द्वीप, शादी में सात फेरे और सात वचन की परंपरा को कवि ने उजागर किया है।
  • – संगीत में सात स्वर और जीवन में सात की भूमिका को भी कविता में शामिल किया गया है।
  • – कुल मिलाकर, सात की संख्या को एक अद्भुत और विश्व प्रसिद्ध कहानी के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

Thumbnail for shrimad-bhagwat-me-akshar-hote-saat-lyrics

श्री मद भागवत में,
अक्षर होते सात,
सात ही दिन होते है भईया,
रातें होती हैं सात,
सात की अजब कहानी है,
जग की जानी मानी है।।

तर्ज – लाल दुपट्टा उड़ गया।



गोवर्धन की परिक्रमा में,

कोस तो भईया सात है,
इंद्र देव ने जल बरसाया,
सातों दिन और रात है,
गोवर्धन उठाया कान्हा ने,
ब्रज को बचाया कान्हा ने,
एक उंगली पे उठाके पर्वत,
खड़े रहे दिन सात,
सात ही दिन होते है भईया,
रातें होती हैं सात,
सात की अजब कहानी है,
जग की जानी मानी है।।



जब उठाया पर्वत,

आयु वर्ष थी सात की,
अभिमन्यु को मिलकर मारा,
योद्धाओं की गिनती सात थी,
चक्रव्यूह की रचना देखो,
द्वार थे उसमे सात,
सात ही दिन होते है भईया,
रातें होती हैं सात,
सात की अजब कहानी है,
जग की जानी मानी है।।

यह भी जानें:  मेरी मैया दया करना मैं तेरे भरोसे हूँ - Meri Maiya Daya Karna Main Tere Bharose Hoon - Hinduism FAQ


सात समुन्द्र प्यारे जग में,

द्वीप भईया सात हैं,
ब्याह मंडप के नीचे भईया,
बचन सुनाते सात हैं,
दूल्हा दुल्हन की भांवर में,
फेरे होते सात,
सात ही दिन होते है भईया,
रातें होती हैं सात,
सात की अजब कहानी है,
जग की जानी मानी है।।



संगीत में मेरे भईया,

स्वर भी होते सात हैं,
ऐसे ही मेरे जीवन में,
रहे आपका साथ है,
‘गंगा’ ने यह गीत सुनाया,
होकर के सब साथ,
सात ही दिन होते है भईया,
रातें होती हैं सात,
सात की अजब कहानी है,
जग की जानी मानी है।।



श्री मद भागवत में,

अक्षर होते सात,
सात ही दिन होते है भईया,
रातें होती हैं सात,
सात की अजब कहानी है,
जग की जानी मानी है।।

गायक – गंगाराम कुशवाहा।
8858415680


अस्वीकरण (Disclaimer) : नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर HinduismFAQ में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। 'HinduismFAQ' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may also like