भजन

गुरुदेव तेरी दुनिया से कैसे मैं प्यार करूँ भजन लिरिक्स – Gurudev Teri Duniya Se Kaise Main Pyar Karoon Bhajan Lyrics – Hinduism FAQ

धर्म दर्शन वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें Join Now
  • – यह गीत जीवन की कठिनाइयों और धोखे से भरी दुनिया के प्रति भावनाओं को व्यक्त करता है।
  • – गीत में मित्रता, प्रेम और विश्वास के टूटने का दर्द गहराई से दर्शाया गया है।
  • – हर कदम पर धोखा मिलने के कारण व्यक्ति के मन में विश्वास की कमी और निराशा उत्पन्न होती है।
  • – गीत में जीवन की इस पाप भरी दुनिया में सही साथी और सच्चे लोगों की खोज की व्यथा व्यक्त की गई है।
  • – यह गीत गुरुदेव से प्रार्थना और सवाल करता है कि ऐसी दुनिया से कैसे प्रेम किया जा सकता है।
  • – भावनात्मक और संवेदनशील शब्दों के माध्यम से जीवन की जटिलताओं और मनोवैज्ञानिक संघर्षों को उजागर किया गया है।

गुरुदेव तेरी दुनिया से,
कैसे मैं प्यार करूँ,
पग पग पर धोखा है,
किसका ऐतबार करूँ,
गुरुदेव तेरी दूनिया से,
कैसे मैं प्यार करूँ।।



कोई मित्र बनाकर साथी,

संग साथ निभाता है,
कोई मित्र रूप में भी,
शत्रुता निभाता है,
इस मोह भरी दुनिया में,
किससे व्यव्हार करूँ,
पग पग पर धोखा है,
किसका ऐतबार करूँ,
गुरुदेव तेरी दूनिया से,
कैसे मैं प्यार करूँ।।



कोई प्रेम भरे शब्दों से,

मेरे मन को रिझाता है,
कोई कटु वचन कहकर,
मेरे दिल को दुखाता है,
इस पाप भरी दुनिया में,
किससे मैं बात करूँ,
पग पग पर धोखा है,
किसका ऐतबार करूँ,
गुरुदेव तेरी दूनिया से,
कैसे मैं प्यार करूँ।।



कई लोग पराए होकर,

दुःख में रम जाते है,
कोई रोकर पूछे दुःख,
और हंसके उड़ाते है,
इन कष्ट भरे अश्को का,
किससे इजहार करूँ,
पग पग पर धोखा है,
किसका ऐतबार करूँ,
गुरुदेव तेरी दूनिया से,
कैसे मैं प्यार करूँ।।

यह भी जानें:  झीणी झीणी चांदनी में ओल्यूं आवै रे भजन लिरिक्स - Jheeni Jheeni Chandni Mein Olyun Aave Re Bhajan Lyrics - Hinduism FAQ


जब कोई मुझको छलकर,

मुझे दुःख दे जाता है,
फिर सच्चे लोगो से भी,
मेरा मन घबराता है,
इन दिन दुखी लोगो पर,
कैसे उपकार करूँ,
पग पग पर धोखा है,
किसका ऐतबार करूँ,
गुरुदेव तेरी दूनिया से,
कैसे मैं प्यार करूँ।।



गुरुदेव तेरी दुनिया से,

कैसे मैं प्यार करूँ,
पग पग पर धोखा है,
किसका ऐतबार करूँ,
गुरुदेव तेरी दूनिया से,
कैसे मैं प्यार करूँ।।

Singer : Bhawna Jain


https://youtu.be/Zj_JLVdwwP4

अस्वीकरण (Disclaimer) : नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर HinduismFAQ में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। 'HinduismFAQ' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may also like